फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष के लिए दो और सेक्रेटरी के लिए हुए तीन नामांकन

विज्ञापन
डिस्ट्रिकट बार में चुनाव को लेकर महासचिव पद के लिए नामांकन करते प्रत्याशी जितेंद्र कुमार लोधी। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
अध्यक्ष के लिए दो और सेक्रेटरी के लिए हुए तीन नामांकन
विज्ञापन

बुलंदशहर। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के अध्यक्ष व सचिव पद के लिए आगामी 15 दिसंबर को मतदान होना है। इसके लिए मंगलवार को बार सभागार में नामांकन प्रक्रिया पूरी की गई। अध्यक्ष पद के लिए दो व सचिव पद के लिए तीन अधिवक्ताओं ने नामांकन किया है।
विज्ञापन

एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन शिवदत्त शर्मा ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए अधिवक्ता सुमन कुमार सिंह राघव और अधिवक्ता पवन कुमार सिंह ने 15-15 हजार रुपये जमा कर नामांकन किया। जबकि, सचिव पद के लिए अधिवक्ता अधिवक्ता जितेंद्र कुमार सिंह, अधिवक्ता रविंद्र कुमार शर्मा और अधिवक्ता राम प्रकाश शर्मा ने 12-12 हजार रुपये जमा कर नामांकन पत्र भरा। यह प्रक्रिया सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक पूरी की गई। इस दौरान प्रत्याशियों के साथ उनके समर्थक भी पहुंचे। उन्होंने बताया कि बुधवार को दोपहर 12 बजे से एक बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। साथ ही दोपहर एक बजे से तीन बजे तक नामांकन पत्रों की वापसी का समय तय है। 15 दिसंबर को सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा और उसके बाद शाम को विजेता की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें