फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकारपुर में भारी मात्रा में पटाखे बरामद, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शिकारपुर में भारी मात्रा में पटाखे बरामद, एक गिरफ्तार
विज्ञापन

शिकारपुर। थाना पुलिस ने रविवार को भंडारण कर रखा गया भारी मात्रा में पटाखा बरामद किया, जिसकी बाजार में कीमत करीब एक लाख रुपये आंकी गई है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी नगर निवासी बिन्नामी को गिरफ्तार कर लिया।
रविवार शाम शिकारपुर थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मोहल्ला नौगंज निवासी बिन्नामी ने लाखों रुपये का पटाखा भंडारण किया है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने उसे पैंठ चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही उसकी निशानदेही पर पुलिस ने करीब एक लाख रुपये कीमत की एक क्विंटल से अधिक पटाखें बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा दिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह डिबाई क्षेत्र के गांव दानपुर से पटाखे खरीदता है।
विज्ञापन

इनसेट=
परचून की दुकान करता है आरोपी
बताया गया कि मोहल्ला नौगंज निवासी बिन्नामी अपने मोहल्ले में ही परचून की दुकान कर परिवार का भरण पोषण करता है। साथ ही दीपावली से पूर्व वह जिला प्रशासन की अनुमति होने पर लाइसेंस बनवाकर पटाखे बेचता है। लेकिन, इस बार लाइसेंस न बनने पर भी उसने भंडारण करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

कोट =
आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल
पटाखों का भंडारण करने, बेचने आदि पर शासन से अभी रोक लगी है। शिकारपुर पुलिस ने एक आरोपी को पटाखों का भंडारण करने के आरोप में पकड़ा है। साथ ही उसके पास से करीब 1 लाख रुपये के पटाखे बरामद हुए हैं। उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
- संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
कोट =
पटाखों की बिक्री पर है रोक
शासन से अभी दिवाली पर इसे बेचने का कोई आदेश नहीं आया है। यदि कोई भी पटाखों का संग्रह या बेचता पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- मीनू राणा, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें