फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की दहेज के लिए की गई थी हत्या, पति गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता की दहेज के लिए की गई थी हत्या, पति गिरफ्तार
विज्ञापन

अहमदगढ़। गांव स्यारली में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि हुई है। अब पुलिस ने मुकदमे में दहेज हत्या की धारा लगाई है। साथ ही आरोपी पति संजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

23 सितंबर को क्षेत्र के गांव स्यारली में रेखा पत्नी संजय फंदे पर लटकी मिली थी। मृतका के भाई सतीश ने बताया था कि करीब दस साल पहले रेखा की शादी संजय से हुई थी। इसके बाद से आरोपी दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। आरोपियों ने दहेज के लिए बहन की हत्या कर शव फंदे पर लटका दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पति संजय कुमार को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें