फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोल्डड्रिंक पीने से पिता-पुत्री की हालत बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोल्डड्रिंक पीने से पिता-पुत्री की हालत बिगड़ी
विज्ञापन

औरंगाबाद। खानपुर के गांव जाड़ौल में एक्सपायर तिथि की कोल्डड्रिंक पीने से पिता-पुत्री की हालत बिगड़ गई। परिजन उन्हें उपचार के लिए निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां हालत में सुधार होने पर परिजन उन्हें देर रात घर लाए।
विज्ञापन

औरंगाबाद-जहांगीराबाद मार्ग स्थित गांव जाड़ौल निवासी उमेश चौधरी ने अपनी पुत्री साक्षी को गुरुवार शाम गांव में ही एक किराना की दुकान से कोल्डड्रिंक लेने के लिए भेजा था। परिजनों ने बताया कि दुकानदार ने एक्सपायर तिथि की कोल्डड्रिंक की बोतल दे दी। गुरुवार देर शाम पिता पुत्री ने कोल्डड्रिंक पीया। जिसके बाद दोनों की हालत बिगड़ गई और उन्हें उल्टी होने लगी। ग्रामीणों के अनुसार, एक्सपायर तिथि की कोल्ड ड्रिंक देने पर पीड़ित के परिजनों की दुकानदार से काफी कहासुनी हुई। फूड इंस्पेक्टर डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में आया है। मौके पर जाकर जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। दोषी मिलने पर दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें