258 मतदाता चुनेंगे सहकारी बैंक के तीन डायरेक्टर
बुलंदशहर। जिला सहकारी बैंक में डायरेक्टर पद के लिए अब 27 सितंबर को चुनाव के बाद ही तीन सीटों पर प्रत्याशियों का नाम तय होगा। चुनाव प्रभारी और एडीएम वित्त सहदेव कुमार मिश्र के मुताबिक तीनों पदों के लिए कुल 258 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे।
जिला सहकारी बैंक के 14 डायरेक्टर और अध्यक्ष पद के लिए चुनाव 27 सितंबर को निर्धारित किया गया है। सभी 14 डायरेक्टर पद के लिए कुल 44 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था। इनमें से सात प्रत्याशियों का नामांकन रद्द हो गया था। जबकि शेष 37 प्रत्याशियों में से 29 प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिए थे। इसके कारण 10 डायरेक्टर निर्विरोध निर्वाचित हो गए थे। जिसके चलते केवल तीन सिकंदराबाद-गुलावठी, वेतन भोगी समिति और खुर्जा-अरनिया सीट के लिए मतदान होना है। इन सीटों पर क्र्मश: 51, 129 और 78 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। सहकारी बैंक के महाप्रबंधक वरुण यादव ने बताया कि 27 सितंबर को सुबह 10 सेचार बजे तक मतदान किया जाएगा। इसके बाद मतगणना करते हुए परिणाम जारी कर दियाजाएगा। वहीं शुक्रवार को विकास भवन परिसर में एडीएम वित्त सहदेव मिश्र के नेतृत्व में चुनाव के लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया।