फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ के बाद अंतर्राज्यीय वाहन चोर गैंग के दो शातिर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुठभेड़ में अंतर्राज्यीय वाहन चोर गैंग के दो गिरफ्तार
विज्ञापन

बुलंदशहर। थाना अहमदगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। शातिरों के पास से पांच चोरी की मोटर साइकिल, अवैध असलहा और बाइक खोलने के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों का चालान कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने शनिवार को पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता कर बताया कि शुक्रवार रात थाना अहमदगढ़ पुलिस रात में गश्त पर थी। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि सरकारी ट्यूबवेल के पास कुछ बदमाश बाइक चोरी करके लाए हैं और उनके सामान खोलकर अदला-बदली कर रहे हैं। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और बदमाशों की घेराबंदी की। अपने को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जिसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर दो बदमाशों को पकड़ लिया, जबकि उनका एक साथी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गया। पकड़े गए बदमाशों की शिनाख्त भूरा, आजाद निवासी गांव भैलई थाना अहमदगढ़ के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की पांच बाइक, बाइक खोलने के उपकरण, एक तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें