फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकी में सिगरेट पी रहे दरोगा ने महिला से की अभद्रता

विज्ञापन
विज्ञापन
चौकी में सिगरेट पी रहे दरोगा ने महिला से की अभद्रता
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोतवाली देहात की भूड़ चौकी प्रभारी अखिलेश पाठक का सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इसमें वह चौकी में बैठकर सिगरेट पीते हुए एफआईआर की कॉपी मांग रही महिला से अभद्रता करते नजर आ रहे हैं। एसएसपी ने प्रारंभिक जांच के आधार पर एसपी सिटी की रिपोर्ट पर चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन

एसएसपी की सख्त निर्देशों के बावजूद थाना-कोतवाली में पहुंचने वाले पीड़ितों से अभद्रता के मामले आ रहे हैं। पुलिस वाले महिलाओं तक को नहीं बख्शते। ऐसे ही एक मामले में कोतवाली देहात की भूड़ चौकी प्रभारी अखिलेश पाठक पर एसएसपी ने कार्रवाई की है। शुक्रवार शाम को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें भूड़ चौकी प्रभारी अखिलेश पाठक पुलिस चौकी में अपनी कुर्सी पर बैठे हुए सिगरेट के कश मारते हुए नजर आ रह हैं। तभी कोई महिला फरियादी उनसे कुछ कहती तो चौकी प्रभारी उससे गाली-गलौच करते हुए अभद्रता करते हैं। वायरल वीडियो संज्ञान में आने पर एसएसपी ने एसपी सिटी को जांच सौंपते हुए रिपोर्ट तलब कर ली। एसएसपी ने एसपी सिटी की प्रारंभिक जांच के आधार पर चौकी प्रभारी अखिलेश पाठक की गलती सामने आने पर लाइन हाजिर कर दिया है। एसएसपी संतोष कुमार सिंह का कहना है कि आमजन से अभद्रता व बदसलूकी करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। भूड़ चौकी इंचार्ज को प्रारंभिक जांच में दोषी पाए जाने पर निलंबित किया गया है। भविष्य में ऐसे अफसरों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें