फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई एक ही गांव की दो किशोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थिति में लापता हुई एक ही गांव की दो किशोरी
विज्ञापन

बुलंदशहर। एक गांव से दो किशोरी संदिग्ध परिस्थिति में शुक्रवार को लापता हो गईं। परिजनों ने किशोरियों को तलाशने में नाकाम रहने पर गांव निवासी आरोपी युवकों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों किशोरियों की बरामदगी की कार्रवाई शुरू कर दी है।
कोतवाली देहात के एक गांव निवासी पीड़ित व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि गत छह अगस्त की दोपहर को उनके परिवार की 17 वर्षीय किशोरी घर से किसी काम के लिए निकली थी। उसके काफी देर तक वापस न आने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। परिजनों ने उसकी सहेलियों, नाते-रिश्तेदारियों समेत सभी संभावित स्थानों पर उसको तलाश किया, लेकिन उसका कहीं अता पता नहीं चल सका। खोजबीन के दौरान जानकारी मिली कि आरोपी लियाकत उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गया है। वहीं, गांव निवासी दूसरे पीड़ित परिवार ने तहरीर देकर बताया कि छह अगस्त की दोपहर को ही उनके परिवार की 15 वर्षीय किशोरी को भी गांव के ही आरोपी साबिर ने बहला-फुसलाकर अगवा कर लिया। उनके द्वारा किशोरी को सभी संभावित स्थानों पर तलाश किया गया, लेकिन उसका पता नहीं चल सका है। देहात पुलिस ने दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली देहात प्रभारी अरुणा राय ने बताया कि किशोरियों की बरामदगी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। जल्द ही दोनों को बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें