फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर : महिला में मिला संक्रमण, दो हुए एक्टिव केस

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर : महिला में मिला संक्रमण, दो हुए एक्टिव केस
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोरोना मुक्त होने की राह देख रहे जनपद का समय एक बार फिर आगे खिसक गया है। दो दिन बाद स्याना निवासी एक महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इससे जिले में एक्टिव केस की संख्या दो हो गई है। वहीं, पॉजिटिव आई महिला दो दिन पूर्व कोरोना से बचाव का टीका लगवाने केंद्र पर गई, जहां उनका सैंपल लिया गया।
विज्ञापन

एसीएमओ एवं नोडल अधिकारी डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि स्याना क्षेत्र निवासी एक महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिले में कुल केस 20,201 हो गए हैं। इसमें 19,958 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और 241 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें