इस बार भी छात्राओं का रहा दबदबा
बुलंदशहर। सीबीएसई 12वीं कक्षा की परीक्षा में इस बार भी छात्राआें का दबदबा रहा। सफल होने वाले सात छात्रों में छात्राओं की छह हैं, जबकि मेधावियों की सूची में एक छात्र ही शामिल हो सका है। इससे छात्राओं में खुशी का माहौल है। वहीं, दूसरी ओर पिछले साल के परीक्षा परिणाम का जिक्र किया जाए तो जिले की टॉपटेन सूची में 16 छात्र शामिल थे और इनमें 11 छात्राएं शामिल थीं, जबकि मात्र पांच छात्र ही इस सूची में शामिल हो सके थे।
सीबीएसई 12वीं की परीक्षा में इस बार 6554 विद्यार्थी थे। इनमें 3942 छात्र और 2612 छात्राएं शामिल हैं। इस बार बिना परीक्षा के सभी पास हो गए। परीक्षा में हर बार की तरह इस बार भी छात्राएं आगे रहीं। यदि गत वर्ष 2020 के रिजल्ट की बात की जाए तो 5234 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे। उनमें से 1987 छात्र और 3247 छात्राएं शामिल रहीं। परीक्षा में कुल 4800 परीक्षार्थी पास हुए हैं। उनमें 2921 छात्र और 1879 छात्राएं शामिल थे। जबकि 434 विद्यार्थी पास फेल हुए थे। इस बार की परीक्षा में हालांकि करीब 1200 विद्यार्थी ज्यादा रहे।