फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों को मिलेंगी साइकिलें

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों को मिलेंगी साइकिलें
विज्ञापन

बुलंदशहर। शासन के आदेश पर श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों के बच्चों को साइकिल मिलेगी। इसके लिए श्रम विभाग की ओर से सोमवार को साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन होगा।
विज्ञापन

सहायक श्रमायुक्त मुकेश कुमार दीक्षित ने बताया कि शासन की ओर से श्रम विभाग में पंजीकृत श्रमिकों के ऐसे बच्चे जो दसवीं और 12वीं पास कर आगामी कक्षाओं में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। उन्हें निशुल्क साइकिल दिए जाने का प्रावधान है। इसके तहत शासन से जिले के लिए 100 साइकिलों के वितरण का लक्ष्य मिला है। विभाग को साइकिल भी मिल गई और उन श्रमिकों के बच्चों का भी चयन कर लिया गया है, जिन्हें साइकिल प्रदान की जानी है। उन्होंने बताया कि साइकिल वितरण के लिए सोमवार को वेव शुगर मिल में कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस दौरान 100 चयनित छात्रों को साइकिल का वितरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभी और छात्रों को साइकिल दी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें