फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां, होगी कोविड जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां, होगी कोविड जांच
विज्ञापन

बुलंदशहर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए बुधवार को पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा। इसके लिए वाहनों का अधिग्रहण करते हुए डीएवी डिग्री कालेज के मैदान में खड़ा कराते हुए व्यवस्था की गई है। चुनाव में ड्यूटी करने वाला कोई भी कर्मचारी यदि कोविड जांच कराना चाहता है, वह करा सकता है। रवानगी के दौरान कोविड गाइडलाइन का पालन करना अनिवार्य होगा।
29 अप्रैल को त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदान होना है। मतदान के लिए जिले में 1490 मतदान केंद्र व 3593 मतदान स्थल बनाए गए हैं। मतदान के लिए कर्मचारियों को पहले ही प्रशिक्षण दिया जा चुका है। अब बुधवार को डीएवी डिग्री कालेज मैदान से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा। मंगलवार को डीएम रविंद्र कुमार ने व्यवस्थाओं का जायजा लेेते हुए चुनाव प्रेक्षक हर्षिता माथुर के साथ मिलकर पोलिंग पार्टियों का सॉफ्टवेयर के माध्यम से रेंडमाइजेशन किया। इसके बाद पोलिंग पार्टियों को मतदेय स्थल आवंटित करते हुए कोविड गाइडलाइन का पालन कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मतदानकर्मी करा सकते हैं कोविड जांच
रवानगी से पहले यदि किसी कर्मचारी को कोविड की जांच करानी है तो वह करा सकता है। जिला प्रशासन ने सभी स्टाफ की जांच कराने के लिए कोई कदम नहीं उठाया है। सिटी मजिस्ट्रेट व रिटर्निंग ऑफिसर जगदंबा सिंह के मुताबिक कोविड जांच को कर्मचारियों के लिए ऐच्छिक रखा गया है।
कोविड गाइडलाइन का पालन जरूरी
पोलिंग पार्टियों की रवानगी के दौरान भी स्टाफ को कोविड गाइडलाइन का पालन करना होगा। मतदेय स्थल की जानकारी लेने के दौरान सभी स्टाफ कर्मचारियों को मास्क लगाना अनिवार्य होगा। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी जरूरी होगा। यदि कोई कर्मचारी कोविड गाइडलाइन का उल्लंघन करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं, मतदान के दौरान केंद्र पर आने वाले सभी लोगों को मास्क लगाना आवश्यक होेगा। केंद्रों पर सैनिटाइजर की भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

पद कुल सीट कुल प्रत्याशी
जिला पंचायत सदस्य 52 532
ग्राम प्रधान 946 5841
क्षेत्र पंचायत सदस्य 1315 5680
ग्राम पंचायत सदस्य 12154 10202
कुल 14827 21723
कोट
चुनाव की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कोविड गाइडलाइन का पालन कराते हुए पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा। हर संभव प्रयास रहेगा कि मतदान कोविड गाइडलाइन का पालन कराते हुुए कराया जाए। - रवींद्र कुमार, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें