फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब किसान किसी भी क्रय केंद्र पर बेच सकेंगे अपना गेहूं

विज्ञापन
wheet - फोटो : au
विज्ञापन
राहत : अब किसान किसी भी क्रय केंद्र पर बेच सकेंगे गेहूं
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोरोना संक्रमण के बीच किसानों के लिए एक राहत भरी खबर है। किसान अब किसी भी क्रय केंद्र पर अपना गेहूं बेच सकेंगे। साथ ही उनका भुगतान भी समय पर मिलेगा। यह निर्देश शनिवार को शासन की प्रमुख सचिव वीना सिंह ने विभागीय अफसरों के साथ वीडियो कान्फ्रेंस करते हुए दिए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि गेहूं खरीद के साफ्टवेयर में बदलाव किया जा रहा है। इससे किसानों को अब गेहूं बेचने में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन

जनपद में गेहूं खरीद के लिए 112 क्रय केंद्र खोले गए हैं। क्रय केंद्र पर गेहूं बेचने के लिए किसान को अपना विभागीय पोर्टल पर पंजीकरण करवाना होता है। पंजीकरण के बाद किसान को टोकन दिया जाता है और उसके बाद किसान क्रय केंद्र पर पहुंचकर गेहूं बेच सकता है। अब तक जिस क्षेत्र का किसान है, उसी क्षेत्र में खुले क्रय केंद्र पर गेहूं बेचने का प्रावधान था। लेकिन शनिवार को शासन की प्रमुख सचिव वीना सिंह ने विभागीय अफसरों के साथ बैठक कर यह निर्देश दिए हैं कि अब किसान जनपद भर में किसी भी क्रय केंद्र पर जाकर गेहूं बेच सकेंगे। इसके लिए उन्हें दोबारा पंजीकरण करवाने और टोकन लेने की जरूरत नहीं होगी। इसके लिए गेहूं खरीद के लिए चलाए जा रहे साफ्टवेयर में भी बदलाव किया जा रहा है। उन्होंने गेहूं बेचने के बाद किसान का निर्धारित 72 घंटे के भीतर भुगतान करवाने के लिए भी आदेश दिया है। बताया गया कि इससे बड़े किसानों को भी राहत मिलेगी। बड़े किसान को 100 क्विंटल से अधिक गेहूं बेचने पर क्षेत्र के एसडीएम, तहसीलदार आदि से अनुमति लेनी होती है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। कोई भी किसान कितना भी गेहूं बेच सकेगा। बशर्ते एक क्रय केंद्र पर एक दिन में 700 क्विंटल से अधिक गेहूं की खरीद नहीं होगी। नए आदेश के तहत सोमवार से सभी क्रय केंद्रों पर सोमवार से गेहूं की खरीद होगी। क्रय केंद्र पर सिर्फ किसानों के गेहूं की ही खरीद होगी। वीडियो कान्फ्रेंस में डीएम रविंद्र कुमार, एडीएम फाइनेंस सहदेव मिश्रा और जिला खाद्य एवं एवं विपणन अधिकारी जेया-ए-करीम के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें