फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड अस्पतालों की बिजली कटी तो अधिकारी होंगे जिम्मेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोविड अस्पतालों की बिजली कटी तो अधिकारी होंगे जिम्मेदार
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोविड अस्पतालों में निर्बाध बिजली सप्लाई के लिए सरकार ने आदेश दिए हैं। बिजली निगम के एमडी ने अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि यदि किसी भी कोविड अस्पताल क्षेत्र की बिजली सप्लाई काटी गई तो इसके लिए संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के दौर में प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में मरीज अपनी जान गंवा रहे हैं। कहीं ऑक्सीजन की कमी तो कहीं पर सप्लाई में दिक्कत के कारण मरीजों की मौत हो रही है। अब उत्तर प्रदेश सरकार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बिजली निगम के अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। एमडी की ओर से जारी आदेशों के मुताबिक कोविड अस्पताल वाले क्षेत्रों में किसी भी हाल में बिजली सप्लाई नहीं कटनी चाहिए। यदि कोई बड़ी समस्या होती है तो तुरंत वैकल्पिक व्यवस्था भी की जानी चाहिए, जिससे कि अस्पतालों में ऑक्सीजन की सप्लाई के साथ ही वेंटीलेटर सपोर्ट वाले मरीजों को कोई परेशानी न हो। बिजली निगम के चीफ इंजीनियर अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि कोविड अस्पताल वाले क्षेत्रों में पर्याप्त बिजली सप्लाई देना प्राथमिकता है। यदि कोई समस्या आती है तो जल्द से जल्द उसका समाधान कराते हुए बिजली सप्लाई चालू कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें