फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एजेंटों के माध्यम से फाइनेंस कंपनी ने ठगे 12 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
एजेंटों के माध्यम से फाइनेंस कंपनी ने ठगे 12 लाख रुपये
विज्ञापन

बुलंदशहर। आगरा की एक फाइनेंस कंपनी द्वारा एजेंटों के माध्यम से खुर्जा क्षेत्र के कई लोगों से करीब 12 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। जब, पीड़ित आगरा में कंपनी के कार्यालय पहुंचे तो वहां उन्हें बंधक बनाकर मारापीटा गया। जहां से वह अपनी जान बचाकर लौटे। पीड़ितों ने एसएसपी से मामले में न्याय की गुहार लगाई है। एसएसपी ने थाना पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

खुर्जा क्षेत्र निवासी एजेंट सौरभ शर्मा, विकास शर्मा, नवदीप शर्मा, गौरव, नरेश, विनय, उमेश आदि ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि, आगरा की फाइनेंस कंपनी ने अपना एक कार्यालय खुर्जा में खोला था। वहां बतौर एजेंट इन सभी की नियुक्ति हुई थी। कंपनी द्वारा बताया गया कि ग्रामीणों को 50 हजार रुपये का लोन दिया जाएगा। यह रकम ग्रामीणों के खाते में 28 से 30 दिन के भीतर पहुंच जाएगी और यह रुपया दो साल में मामूली किश्त के माध्यम से लौटाना होगा। विकास ने बताया कि फाइल चार्ज के रूप में 2620 रुपये देने होंगे। एजेंटों के द्वारा 430 ग्रामीणों से 2620 रुपये के हिसाब से करीब 12 लाख रुपये लेकर उनकी फाइल खोली गई। लेकिन लोन के 50 हजार रुपये किसी को भी नहीं मिले। इस बाबत आगरा ऑफिस में अफसरों से बात की, लेकिन उनके द्वारा टालमटोल की गई। आरोप है कि, जब उनके द्वारा दबाव ज्यादा बनाया गया तो अफसरों ने आगरा आकर रुपये लेने को कहा। वह सभी आगरा पहुंचे तो वहां कंपनी अफसरों ने मारपीट कर कंपनी की महिला कर्मचारियों से छेड़छाड़ का आरोप लगाया। लेकिन, वह साबित न हो सका। कंपनी के सभी एजेंटों ने एसएसपी से मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन

-
मामले में खुर्जा पुलिस को जांचकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही मामले का राजफाश कर दिया जाएगा।
संतोष कुमार सिंह, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें