फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला योजना समिति के तहत हुए कार्यों की प्रभारी मंत्री ने ली जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला योजना समिति के तहत हुए कार्यों की प्रभारी मंत्री ने ली जानकारी
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिला पंचायत सभागार में प्रदेश के परिवहन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व जिले के प्रभारी मंत्री अशोक कटारिया की अध्यक्षता में जिला योजना समिति की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। शनिवार शाम को हुई इस बैठक में विभिन्न विभागों के लगभग 441.21 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के अनुमोदन के सापेक्ष आई 140.09 करोड़ की राशि से हुए कार्यों की समीक्षा की गई।
विज्ञापन

जिला विकास योजना के अनुमोदन के लिए आयोजित जिला योजना समिति की बैठक में डीएम रविंद्र कुमार ने बताया कि जिला विकास योजना वर्ष 2020-21 की गत बैठक में अनुमोदित परिव्यय 441.21 करोड़ के सापेक्ष माह जनवरी 2021 तक अवमुक्त परिव्यय के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2020-21 में 140.09 करोड़ की धनराशि शासन से प्राप्त हुई है, जिसके सापेक्ष फरवरी तक 129.09 करोड़ की धनराशि विभिन्न विकास कार्यो में खर्च की गई है। बैठक में मुख्य रूप से प्राथमिक शिक्षा विभाग को 81.19 करोड़, पंचायती राज विभाग को 61.40 करोड़, समाज कल्याण विभाग को 56.50 करोड़, महिला कल्याण विभाग को 42.36 करोड़, लोक निर्माण विभाग को 18.63 करोड़, माध्यमिक शिक्षा विभाग को 12.42 करोड़, स्वास्थ्य विभाग को 32.43 करोड़, नगर विकास विभाग को 21.16 करोड़, दिव्यांगजन विभाग को 20.42 करोड़, गन्ना विभाग को 9.76 करोड़, पशुपालन विभाग को 8.70 करोड़, ग्राम्य विकास विभाग को 21.09 करोड़, लघु सिंचाई विभाग को 14.23 करोड़, पिछड़ी जाति कल्याण विभाग को 5.30 करोड़, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग को 1.66 करोड़, वन विभाग के लिए 3.64 करोड़ और दुग्ध विभाग के लिए 4.32 करोड़ की धनराशि प्राप्त हुई है। प्रभारी मंत्री ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को पशुओं की नस्ल सुधार व पशुचिकित्सालयों के निरीक्षण करने के निर्देश भी मौके पर दिए। बैठक में सांसद डॉ. भोला सिंह, सिकंदराबाद विधायक विमला सोलंकी, डिबाई विधायक डॉ. अनीता लोधी, अनूपशहर विधायक संजय शर्मा, एसएसपी संतोष कुमार, सीडीओ अभिषेक पांडेय व अन्य अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें