फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

44 गांवों में दूर होगी पानी की किल्लत, बनेगी टंकी

विज्ञापन
विज्ञापन
44 गांवों में दूर होगी पानी की किल्लत, बनेगी टंकी
विज्ञापन

सिकंदराबाद। जल जीवन मिशन के तहत प्रत्येक घर तक स्वच्छ पेय जल उपलब्ध कराने के लिए तहसील क्षेत्र के 44 ग्राम पंचायतों को पानी की टंकी की सौगत मिली है। तहसील प्रशासन ने 40 ग्राम पंचायतों में भूमि का चयन कर जिला प्रशासन को रिपोर्ट भेज दी है। शेष 4 ग्राम पंचायतों में भूमि की तलाश की जा रही है।
एसडीएम राकेश कुमार ने बताया कि शासन की जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत प्रत्येक घर तक स्वच्छ पेय जल की उपलब्धता कराने के लिए जिला प्रशासन ने तहसील क्षेत्र की 44 ग्राम पंचायतों में भूमि उपलब्ध कराने के लिए निर्देश दिया था। प्रशासन के निर्देश पर 40 ग्राम पंचायतों में भूमि का चिन्हिकरण कर प्रशासन को भेज दिया गया है। शेष चार ग्राम पंचायतों में भूमि की तलाश की जा रही है। जल्द ही शेष चार ग्राम पंचायतों में भूमि को चिन्हित कर लिया जाएगा। जिसके बाद सभी ग्राम पंचायतों में पानी की टंकी के निर्माण का कार्य प्रारंभ हो जाएगा और लोगों को पीने के लिए शुद्ध पेयजल मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन ग्राम पंचायतों में बनेगी पानी की टंकी
मुहाना, अरौंडा, आजमपुर हुसैनपुर, वीरखेड़ा, बडौदा, बिरौंडी ताजपुर, बिसवाना, बौढा, चंद्रावली, फरीदपुर, गाजीपुर, हसनुपुर बकसवा, हिरनौटी, इनायतपुर, जैतपुर, ककोड़ देहता, मंडावरा, मोहम्मदपुर कलां, मोहम्मदपुर केहरी, नूरपुर, सलौनी उर्फ रौनी, रूपवास पंचगई, सलेमपुर जाट, सरायघासी, शाहपुर कलां, शेशपुर माम, सूबरा, सुनपेड़ा, जाहिदपुर, भटपुरा, कनकपुर, हसनपुर जागीर, कनकपुर, सनौटा, सराय दुल्हा, शहपानी, निठरी, मंजूपुर, नगला काला, शेरपुर माजरा गांगरौल, मुस्तफाबाद आदि।
इन गांवों में हो रही भूमि की तलाश
शहपानी, आजमपुर हुसैनपुर, सराय दूल्हा, मंडावरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें