फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100 और 200 के जाली नोटों के साथ शातिर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
100 और 200 के जाली नोटों के साथ शातिर गिरफ्तार
विज्ञापन

सिकंदराबाद। थाना पुलिस ने 100 और 200 के जाली नोट लेकर जा रहे एक शातिर रहीस को गोरखी चौराहे से गिरफ्तार किया है। शातिर से पलिस ने 10 हजार रुपये के नकली नोट बरामद किए हैं। पूछताछ में सामने आया कि उसका साथी कहीं बाहर से यह जाली नोट लेकर आता था। जिन्हें सिकंदराबाद व आस-पास क्षेत्र में चलाते थे। दूसरा आरोपी फिर से जाली नोटों की खेप लेने के लिए बाहर गया हुआ है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि बृहस्पतिवार रात सिकंदराबाद पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान टीम को सूचना मिली कि गौरखी चौराहे पर एक आरोपी जाली नोटों के साथ मौजूद है। सूचना पर पुलिस बताए स्थान पर पहुंची और आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया। लेकिन, आरोपी भागने की कोशिश करने लगा। जिसे पुलिस ने कुछ ही दूरी पर घेराबंदी कर पकड़ लिया। आरोपी के पास से पुलिस ने दस हजार रुपये के जाली नोट बरामद किए हैं। जिनमें नौ नोट दो सौ रुपये के व 82 नोट 100-100 रुपये के हैं। पकड़े गए आरोपी की शिनाख्त रहीस निवासी गांव भमरा थाना गुलावठी के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पूछताछ में आया सामने
आरोपी से जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो सामने आया कि गांव के ही साथी युनूस के साथ मिलकर वह जाली नोटों का धंधा करता हैं। आरोपी का कहना है कि जाली नोट उसका साथी युनूस ही लेकर आता है। युनूस ने तीन दिन पूर्व ही उसे 20 हजार रुपये के जाली नोट चलाने के लिए दिए थे। जिनमें से उसने दस हजार रुपये के जाली नोट सिकंदराबाद में चला दिए। इसी के चलते युनूस अब जाली नोटों की दूसरी खेप लेने के लिए बाहर गया हुआ है। हालांकि, उसने अभी तक स्थान का जिक्र नहीं किया है।
विज्ञापन

इस तरह चलाते थे बाजार में नोट
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह किसी दुकान से सामान खरीदने के लिए जाते थे। यदि उन्होंने 20 रुपये का सामान खरीदा तो दुकानदार को वह जाली करेंसी 100 रुपये या 200 रुपये देते थे। दुकानदार जाली नोट को असली समझ कर बाकी रकम उन्हें वापस कर देता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें