दहेज की खातिर पति ने दिया पत्नी को तीन तलाक
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला फैसलाबाद निवासी महिला ने दहेज के लिए तीन तलाक देने का आरोप लगाते हुए पति सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
नगर के मोहल्ला निवासी विवाहिता ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसका निकाह कुछ वर्ष पूर्व गढ़मुक्तेश्वर के गांव नानपुर निवासी अबरार के साथ हुआ था। शादी में मिले दान-दहेज से ससुराल वाले खुश नहीं थे। दहेज के लिए उसका मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न किया जा रहा था। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उसके पति अबरार ने उसे तीन तलाक देकर घर से बाहर निकाल दिया। तभी से वह अपने मायके में रह रही है। नगर कोतवाली प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।