फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने रोका टीकाकरण, 160 टीमें ही लगा सकी टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश ने रोका टीकाकरण, 160 टीमें ही लगा सकी टीका
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में शनिवार को 111 बूथों पर शाम छह बजे तक 12,015 लोगों को टीका लगाया गया। जिले में कोरोना से बचाव को छह सितंबर को चौथा मेगा टीकाकरण का आयोजन किया जाएगा। मेगा अभियान के तहत 317 टीमों द्वारा 67,500 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य दिया गया है। इस दौरान सभी स्कूल/कॉलेज में टीके से वंचित शिक्षक/छात्र आदि को भी टीका लगाया जाएगा। इस दौरान भारत विकास परिषद सेवार्थ शाखा द्वारा भी शिविर लगा सहयोग दिया गया।
कोरोना से बचाव को वैक्सीन की एक मात्र रक्षा का कवच माना गया है। जिले में 16 जनवरी से शुरू हुए टीकाकरण के बाद से अब तक 1,485,379 डोज लगाई जा चुकी है। इसमें 1,248,700 लोगों को पहली तो 236,679 लोगों को दूसरी डोज लगाई गई। वहीं, अगस्त माह में तीन बार कोरोना से बचाव को टीकाकरण का महाअभियान चलाया गया। अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाकर सुरक्षित किया जा सके इसके लिए सोमवार यानी छह सितंबर को चौथा मेगा अभियान चलाया जाएगा। वहीं, शनिवार को चले अभियान के दौरान टीकाकरण शिविर में भारत विकास परिषद सेवार्थ शाखा द्वारा भी सहयोग किया गया। जिसका शुभारंभ एडीएम प्रशासन डॉ. प्रशांत भारती ने किया। शिविर में पहली और दूसरी डोज लगाई गई। शिविर में टीका लगवाने के लिए महिलाओं और बच्चों की भारी भीड़ रही। एडीएम प्रशासन डॉ. प्रशांत भारती ने कहा कि कोरोना को हराने के लिए टीका अवश्य लगवाए। शिविर में जिलाध्यक्ष दीपू गर्ग, अध्यक्ष चंद्र भूषण मित्तल, गोपाल बंसल, मोहित गर्ग, नमन गर्ग, विकास ग्रोवर, गौरव गुप्ता और अनिल बंसल आदि का सहयोग रहा। वहीं, दूसरी और सभी केंद्रों पर बारिश के बावजूद शाम तक लोगों की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीएमओ / नोडल अधिकारी = शनिवार को 111 बूथों पर शाम छह बजे तक 12,015 लोगों को टीका लगाया गया। सोमवार को चौथा मेगा अभियान चलाया जाएगा। शासन से मेगा अभियान के लिए 67,500 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य मिला है। जिसे पूरा करने के लिए ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में 317 टीमें बनाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें