फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीरांगना अवंतीबाई लोधी का बोर्ड तोड़ा, नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
वीरांगना अवंतीबाई लोधी का बोर्ड तोड़ा, नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

ऊंचागांव। नरसेना थाने के गांव पाली आनंदगढ़ी के रास्ते पर शहीद वीरांगना अवंतीबाई लोधी का बोर्ड लगा हुआ है। जिसको कुछ शरारती तत्वों ने रविवार को तोड़ दिया। जिसके बाद गुस्साए लोगों ने सोमवार को थाना नरसेना पर तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

नरसेना थाना क्षेत्र के गांव पाली आनंदगढ़ी के मुख्य मार्ग पर गत 16 अगस्त को लोधी समाज के लोगों ने शहीद वीरांगना अवंतीबाई लोधी का बोर्ड लगवाया था। सोमवार सुुबह जब लोग घूमने के लिए गए तो बोर्ड को गिरा हुआ देख ग्रामीणों में आक्रोश पनप गया। ग्रामीणों ने थाने पर दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव के ही कुछ शरारती तत्वों ने गांव के सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश की है। गत दिनों भी वीरांगना के बोर्ड पर कालिख लगा दी थी। ग्रामीणों ने जिसको नजरअंदाज कर दिया था। लेकिन, दोबारा बोर्ड को तोड़ने की कोशिश करने पर ग्रामीणों में आक्रोश है। इस दौरान उन्होंने प्रदर्शन कर थाना नरसेना पर तीन नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। थाना प्रभारी प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर मिल गई है और जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें