फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा के स्कूलों की बिजली बिल भरेंगे प्रधान

विज्ञापन
amar ujala - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा के स्कूलों की बिजली बिल भरेंगे प्रधान
विज्ञापन

बुलंदशहर। सरकारी विद्यालयों की बिजली का बिल अब प्रधान जी भरेंगे। पहले यह यह जिम्मा बेसिक शिक्षा विभाग का था। तब बिल नहीं भरे गए, अब शासन ने यह बिल ग्राम पंचायत निधि की राशि से भरने के निर्देश जारी किए हैं। यह आदेश मिलने के बाद विभाग ने बिजली निगम से बिल की राशि का पता करने के लिए संपर्क शुरू कर दिया है। वहीं 2018 से पहले के बकाया 11 करोड़ रुपये बेसिक शिक्षा विभाग को भरने होंगे।
बेसिक शिक्षा विभाग शासन के निर्देशानुसार मार्च 2018 से पहले का बिजली बिल जमा करेगा। इस बिल की राशि 11 करोड़ से अधिक बताई जा रही है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि इस बिल का भुगतान करने के लिए विभाग से राशि की मांग की है। राशि मिलते ही इसका भुगतान कर दिया जाएगा। वहीं, अप्रैल 2018 से अब तक जिले के 2399 बेसिक शिक्षा विभागों के स्कूलों पर करोड़ों रुपये का बकाया बिल चल रहा है।
विज्ञापन

जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के 2399 में से 60 ऐसे स्कूल हैं, जिनमें बिजली नहीं है। अफसरों का दावा है कि इन स्कूलों में कनेक्शन तो हैं, लेकिन बिजली का खंभा दूर होने के कारण केबल नहीं डाला गया है। इसके लिए जल्द ही पावर कॉर्पोरेशन को अवगत करवाकर केबल डलवाया जाएगा। यह कार्य बिजली का बिल भरने के बाद ही होगा।
जिला पंचायत राज अधिकारी : शासन की ओर से अप्रैल 2018 के बाद बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों का बिल ग्राम पंचायत निधि से करने के आदेश जारी किए हैं। इसके लिए सभी प्रधानों को अवगत करवा दिया गया है। साथ ही पॉवर कॉर्पोरेशन से यह पता किया जा रहा है कि स्कूलों पर बिजली का कितना बकाया बिल चल रहा है। शासन के आदेश पर जल्द ही बिजली का बिल ग्राम प्रधानों के माध्यम से जमा करवा दिया जाएगा.
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी : स्कूलों का अप्रैल 2018 के बाद का बिल अब ग्राम पंचायतें भरेंगी। जबकि इससे पहले का बकाया बिल विभाग भरेगा। बिजली बिल की 11 करोड़ से अधिक की राशि बकाया चल रही है। विभाग से राशि की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें