चुनावी रंजिश में पथराव-फायरिंग
जहांगीराबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव सांखनी में चुनावी रंजिश में दो पक्षों में पथराव और फायरिंग हुई। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 24 लोगों के नामजद व दस अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किया है।
गांव सांखनी में सोमवार देर रात प्रधान पद के चुनाव के विवाद में बसपा के पूर्व जिला प्रभारी आजाद अली व एक अन्य प्रत्याशी के पक्ष के बच्चों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। एक पक्ष के आजाद अली, शब्बर, शजर, अकबर, मंजर, गाजी, राहिब, वसीम, समर, महर, हुसैन, गाजी अब्बास, कमर अब्बास, अख्तर सहित दस अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तहरीर देते हुए बताया है कि सोमवार की देर रात सभी आरोपी हथियारों से लैस होकर उनकी दुकान में घुस आए और मारपीट करते हुए फायरिंग शुरू कर दी। वहीं दूसरे पक्ष की ओर से दी गई तहरीर में शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि सोमवार की देर रात दूध लाते समय लाठी डंडों से लैस सुल्तान, साजिद, आकब, अरसद, दानिश, रजवर, आफाक, हसन, रहमान व उम्मेद ने उसे घेरकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।