फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के पदों पर होगी भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के पदों पर होगी भर्ती
विज्ञापन

बुलंदशहर। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के चल रहे रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कार्यकर्ता के 348, सहायिका के 419 और मिनी कार्यकर्ता के रिक्त चल रहे 38 पदों पर भर्ती होगी। कुल 805 रिक्त पर भर्ती के लिए दो जुलाई तक बाल विकास पुष्टाहार विभाग की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
विज्ञापन

बाल विकास पुष्टाहार निदेशालय के निर्देश पर जनपद में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 348 और सहायिका के 419 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया की शुरूआत हो गई है। इन पदों को भरने के लिए दो जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पद के लिए हाईस्कूल और सहायिका के लिए कक्षा पांच पास होना आवश्यक है। ग्रामीण क्षेत्र के लिए संबंधित ग्राम पंचायत और शहीर के लिए संबंधित वार्ड का निवासी होना जरूरी है। जिला कार्यक्रम अधिकारी हरिओम वाजपेयी ने बताया कि पात्रता पूरी करने वाली ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं के लिए 46 हजार 80 और शहरी क्षेत्र के लिए 56 हजार 400 रुपये प्रति परिवार वार्षिक आय होनी चाहिए। वहीं, दूसरी ओर शासनादेश के आधार पर आंगनबाड़ी के रिक्त पदों पर सबसे पहले हाईस्कूल पास पात्रता पूरी करने वाली सहायिकाओं को प्रोन्नत किया जाएगा। जो पद रिक्त रहेंगे, उन्हें ऑनलाइन आवेदन से भरा जाएगा, जबकि सहायिका की भर्ती सीधे होगी। बता दें कि जनपद में 3967 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। इनमें से 195 मिनी आंगनबाड़ी केंद्र हैं।
विज्ञापन

जनपद में कुल आंगनबाड़ी, कार्यकर्ता, सहायिका और रिक्त पदों की स्थिति
- आंगनबाड़ी केंद्रों की संख्या : 3967
- मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों की संख्या : 195
- कुल आंगनबाड़ी केंद्रों की संख्या : 3772
- तैनात आंगनबाड़ी कार्यकर्ता : 3424
- तैनात सहायिकाएं : 3353
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पद : 348
- सहायिकाओं के रिक्त पद : 419
- मिनी कार्यकर्ताओं के रिक्त पद: 38
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें