फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोटरों को लुभाने के लिए शराब बांट रहा समर्थक गिरफ्तार

विज्ञापन
ग्राम भटौना में वोटरों को लुभाने के लिए शराब बांटने के आरोप में गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
वोटरों को लुभाने के लिए शराब बांट रहा समर्थक गिरफ्तार
विज्ञापन

बुलंदशहर। गुलावठी के ग्राम भटौना में वोटरों को लुभाने के लिए प्रधान पद के प्रत्याशी का एक समर्थक वोटरों में शराब बांट रहा था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे शराब के साथ रंगे हाथ दबोच लिया। आरोपी के पास से 56 लीटर शराब बरामद की गई है।
कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर विवेक शर्मा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि वोटरों को लुभाने के लिए प्रधान पद के एक प्रत्याशी का समर्थक गांव में मतदाताओं में शराब बांट रहा है। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम ऋषिपाल है। इसके पास से 56 लीटर शराब बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी प्रधान प्रत्याशी के पक्ष में वोटरों को लुभाने के लिए शराब का प्रलोभन देकर शराब की बोतलें बांट रहा था। उपनिरीक्षक संजीव यादव ने आरोपी ऋषिपाल एवं प्रधान पद के प्रत्याशी पंकज के खिलाफ एक्साइज एक्ट एवं आचारसंहिता के उल्लंघन की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मिठाई बांटते बीडीसी प्रत्याशी गिरफ्तार
औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव पिपाला में शनिवार की शाम ट्रैक्टर ट्रॉली पर 200 डिब्बे मिठाई बांटते हुए थाना पुलिस ने बीडीसी प्रत्याशी समेत चार को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। साथ ही ट्रैक्टर को सीज कर दिया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर औरंगाबाद अरुणा राय ने बताया की शनिवार की शाम गांव पिपाला निवासी बीडीसी प्रत्याशी राजकुमार पुत्र गंगासरण अपने तीन समर्थकों के साथ ट्रैक्टर ट्रॉली पर खुलेआम वोटरों को लुभाने के लिये मिठाई बांट रहा था। सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और मिठाई बांटते हुए बीडीसी प्रत्याशी राजपाल समेत चार को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने स्टील के डिब्बे समेत मिठाई को जब्त कर लिया। पुलिस सभी को हिरासत में लेकर थाने ले आयी। इंस्पेक्टर अरुणा राय ने बताया कि आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में चारो पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें