फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

227 महिला प्रत्याशी जिपं सदस्य के पद पर आजमा रहीं अपनी किस्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
227 महिला प्रत्याशी जिपं सदस्य के पद पर आजमा रहीं अपनी किस्मत
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिला पंचायत चुनाव में इस बार भी महिलाओं को तवज्जो दी जा रही है। स्थिति यह है कि फिलहाल महिलाओं के लिए आरक्षित 18 वार्डों पर कुल 164 महिला प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं, अन्य वार्ड पर भी 63 प्रत्याशी महिलाएं हैं, जिसके चलते कुल 52 वार्ड पर 227 महिला प्रत्याशी अपना अपना भाग्य आजमा रहीं हैं।
महिलाओं को प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए लगातार सरकार योजनाएं चला रहीं हैं तो वहीं महिलाएं भी खुद को साबित करने के लिए प्रत्येक क्षेत्र में अपनी किस्मत आजमा रहीं हैं। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में हजारों की संख्या में महिलाएं ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए पर्चा दाखिल कर चुकी हैं। अब सभी प्रत्याशी अपनी जीत के लिए प्रचार में जी जान जुटाए हुए हैं। वहीं जिला पंचायत के 52 वार्ड में से पहले ही 18 वार्डों को महिलाओं के लिए आरक्षित कर दिया गया था। जबकि जिला पंचायत अध्यक्ष पद भी महिला के लिए आरक्षित किए जाने से बड़ी संख्या में नेता खुद के बजाए अपनी पत्नियों, बेटियों को चुनावी मैदान में उतार चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे अधिक वार्ड 45 पर 18 महिला प्रत्याशी
महिलाओं के लिए आरक्षित 18 वार्डों पर कुल 164 महिला प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें सबसे अधिक वार्ड 45 पर 18, वार्ड 32 पर 13 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहीं हैं। इसके अलावा सामान्य, एससी व ओबीसी के लिए आरक्षित वार्ड पर कुल 63 प्रत्याशी महिलाएं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें