फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मुठभेड़ में दो गोकश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में दो गोकश गिरफ्तार
विज्ञापन

जहांगीराबाद। प्रतिबंधित मीट की सप्लाई करने जा रहे दो तस्करों की पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचने का प्रयास किया तो आरोपी तस्करों ने पुलिस पर गोलीबारी कर दी। जवाबी फायरिंग कर कोतवाली पुलिस ने दो गोकशों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, दो शातिर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। इलाज कराने के बाद पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर लगभग एक क्विंटल तैयार मीट, अवैध असलाह व एक बाइक बरामद की है।
विज्ञापन

सीओ रमेश चंद त्रिपाठी ने बताया कि जहांगीराबाद कोतवाल को मुखबिर ने सूचना दी कि कोतवाली क्षेत्र के गांव रिवाड़ा के जंगल में गोकशी हो रही है। सूचना पर पुलिस ने आरोपी गो तस्करों को पकड़ने के लिए जाल बिछा दिया। लगभग साढ़े तीन बजे पुलिस ने बाइक सवार कुछ लोगों को रुकने का इशारा किया तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग शुरू कर दी। दो आरोपी पैर में गोली लगने के कारण घायल हो गए। जबकि उनके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने घायल बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती करा इलाज कराया। पूछताछ में घायल आरोपियों ने अपना नाम ताहिर पुत्र सलीम निवासी ग्राम मलकपुर थाना अनूपशहर व शमीम पुत्र युसूफ निवासी ग्राम रिवाड़ा, थाना जहांगीराबाद बताया है। आरोपियों ने अपने फरार साथियों के नाम असलम पुत्र इस्माइल निवासी ग्राम मलकपुर थाना अनूपशहर व कमरुद्दीन निवासी ग्राम रिवाड़ा बताया है। पुलिस फरार गोकशों की तलाश में जुट गई है। वहीं गिरफ्तार किए गए आरोपियों का आपराधिक इतिहास भी पुलिस खंगालने में जुटी हुई है। कोतवाली प्रभारी रमाकांत यादव ने बताया कि गिरफ्तार किए गए गो तस्करों का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें