फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कस्टडी में युवक की मौत का आरोप, कोतवाल सस्पेंड

विज्ञापन
जंकशन क्षेत्र के गांव कनैनी में युवक की कस्टड़ी में मौत के बाद मौजूद पुलिस, ग्रामीण। - फोटो : KHURJA
विज्ञापन
पुलिस कस्टडी में युवक की मौत का आरोप, कोतवाल सस्पेंड
विज्ञापन

खुर्जा। कोतवाली क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने शनिवार सुबह पुलिस कस्टडी में युवक की मौत होने का आरोप लगाया। सुबह परिजनों ने बताया कि पुलिस शनिवार तड़के मृत युवक का शव लेकर गांव पहुंची। आनन-फानन में पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम कराए मृतक का अंतिम सस्ंकार करा दिया। वहीं, देर शाम मृतक की मां की तहरीर में पूरा मामला बदला नजर आया। मृतक की मां ने मामले में एक युवती के परिजनों पर जिसे मृतक कुछ दिन पूर्व लेकर भागा हुआ था, उस पर बेटे के साथ मारपीट करने और आत्महत्या के लिए उकसाने की तहरीर दी है। प्रकरण में लापरवाही पाए जाने पर एसएसपी ने कोतवाल डा. मिथिलेश उपाध्याय को सस्पेंड कर दिया है। वहीं, परिजनों ने मामले में मजिस्ट्रेट जांच की मांग की है।
खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने सात दिसंबर को पुलिस से शिकायत की थी कि उसकी चचेरी बहन को गांव का एक युवक सोमदत्त उर्फ सोनू बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी सोमदत्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। इसके बाद पुलिस ने बागपत क्षेत्र से युवक सोमदत्त और युवती को बरामद कर लिया था। परिजनों ने सुबह बताया कि सोमदत्त पुलिस की हिरासत में था। शनिवार तड़के करीब पांच बजे पुलिस सोमदत्त का शव लेकर गांव पहुंची और बताया कि उसने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस और गांव के लोगों ने दबाव बनाकर शव का अंतिम संस्कार करवा दिया।
विज्ञापन

वहीं, देर शाम मृतक सोमदत्त की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पुलिस युवती के बरामद होने के बाद पुलिस सोमदत्त को पूछताछ के लिए जंक्शन चौकी पर ले गई और रात नौ बजे उसे छोड़ दिया। रात में युवती के पिता और उसके चचेरे भाई समेत चार लोग घर आए और सोमदत्त को मारा पीटा। जिससे आहत होकर उसने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी।
इस मामले में पुलिस का कहना था कि शुक्रवार की शाम को ही सोमदत्त को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया था। इसके बाद उसने आत्महत्या कर ली। लेकिन सवाल यह उठता है कि अगर सोमदत्त ने पुलिस कस्टडी से बाहर आकर आत्महत्या की तो पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम क्यों नहीं कराया। जबकि, पुलिस सुबह से ही गांव में थी।
इस मामले को लेकर तहसील पर जिलाधिकारी रविंद्र कुमार और एसएसपी संतोष कुमार सिंह दोपहर से ही जमे रहे। इस दौरान मृतक सोमदत्त के परिजनों को बुलाकर एसडीएम के कार्यालय में काफी देर तक बातचीत की गई। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित परिजनों ने मामले में मजिस्ट्रेट जांच की मांग की है। उनकी मांग के अनुसार एसडीएम खुर्जा को जांच सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट 48 घंटे में मांगी गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
मामले में एसएसपी ने कोतवाली प्रभारी को सस्पेंड कर दिया है। एसएसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम न कराने और कोतवाली का सीसीटीवी कैमरा खराब होने आदि लापरवाही पाए जान पर कोतवाल डॉ. मिथिलेश उपाध्याय को सस्पेंड कर दिया गया है।
विज्ञापन

संतोष कुमार सिंह, एसएसपी बुलंदशहर - मृतक के दोनो भाइयों अनिल और सुनील ने मामले की मजिस्ट्रेट जांच की मांग की है। मृतक के परिजनों की ओर से तहरीर दी गई है। जिसमें कहा गया है कि सोमदत्त जब घर पहुंचा तो लड़की पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर मारपीट की और अभद्रता की। इससे क्षुब्ध होकर सोमदत्त ने आत्महत्या कर ली। तहरीर के आधार पर लड़की पक्ष के लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें