फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीनों टोल पर गरजे किसान, प्रदर्शन कर की नारेबाजी

विज्ञापन
नरौरा टोल प्लाजा पर एसडीएम को ज्ञापन सौंपते किसान नेता। - फोटो : BULANDSHAHR
विज्ञापन
तीनों टोल पर गरजे किसान, प्रदर्शन कर की नारेबाजी
विज्ञापन

बुलंदशहर। कृषि कानूनों को वापस लिए जाने की मांग को लेकर शनिवार को किसान जनपद भर में मेरठ, दिल्ली और बदायूं हाईवे पर बने तीनों टोल पर गरजे। साथ ही इस दौरान किसानों ने टोल को फ्री करा दिया। इस दौरान टोल पर हवन भी किया गया। वहीं, गुलावठी में भी टोल पर सुबह से ही कब्जा कर धरना दिया। जिसके कारण करीब तीन घंटे तक वाहन टोल फ्री निकले। नरौरा में भी टोल पर प्रदर्शन के दौरान किसानों की अफसरों से नोकझोंक भी हुई।
सिकंदराबाद में कृषि कानूनों के विरोध में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर शनिवार को टोल प्लाजा को फ्री कराया गया। सिकंदराबाद औद्योगिक क्षेत्र स्थित लुहारली टोल प्लाजा पर करीब 11.30 बजे भारतीय किसान यूनियन के एनसीआर महासचिव मांगेराम त्यागी के पहुंचने पर उन्होंने टोल फ्री करा दिया। किसानों ने हवन पूजन किया और सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानूनों को काला कानून बताया। हवन पूजन के बाद किसान धरने पर बैठ गए और हुक्का गुड़गुड़ाते हुए आगे की रणनीति बनाते हुए नजर आए। किसानों ने सरकार से कानून को वापस लेने की मांग की और उन्हें किसान विरोधी बताया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए टोल प्लाजा पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। वहीं, गुलावठी में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने एनएच 334 गुलावठी-हापुड़ मार्ग स्थित गांव कुराना स्थित टोल प्लाजा पर पहुंचकर हंगामा किया। किसानों ने टोल प्लाजा को टोल फ्री करा दिया। करीब तीन घंटे तक टोल दिए बिना वाहन टोल से गुजरे। एसडीएम हापुड़ सत्यप्रकाश मौके पर पहुंचे, इस दौरान कार्यकर्ताओं एवं अधिकारियों में नोकझोंक हुई। इस मौके पर भाकियू (टिकैट गुट) के ब्लॉक अध्यक्ष वैभव वर्मा, नगर अध्यक्ष सुरेशपाल सिंह तेवतिया, महिपाल सिंह, जितेंद्र कुक्कु, ओमवीर सिंह आदि मौजूद रहे। भाकिूय (हरपाल गुट) के ब्लॉक अध्यक्ष सेंसरपाल सिंह, नगर अध्यक्ष शमीम हुसैन, नगर उपाध्यक्ष शाकिर मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सिकंदराबाद में करीब तीन घंटे तक किसान प्लाजा पर डटे रहे। भारतीय किसान यूनियन एनसीआर के महासचिव मांगेराम त्यागी ने कहा कि किसानों के विरोध के बावजूद भी भाजपा सरकार ने कृषि कानून लाकर ब्रिटिश और मुगल काल की याद दिला दी है। कहा कि सरकार कानूनों में संशोधन करना चाहती है।
कृषि कानूनों के विरोध में किसानों द्वारा टोल पर पहुंचने के कार्यक्रम को लेकर भारी पुलिस बल तैनात रहा। दादरी के एसीपी नितिन कुमार सिंह, कोतवाल राजवीर सिंह चौहान समेत भारी पुलिस बल तैनात रहे। इस दौरान औद्योगिक क्षेत्र में चार नंबर कट पर सीओ नम्रता श्रीवास्तव ,तहसीलदार मलखान सिंह व कोतवाल दीक्षित कुमार त्यागी भारी पुलिस बल के साथ पूरे दिन तैनात रहे।
विज्ञापन

नरौरा में भारतीय किसान यूनियन (महाशक्ति) के तत्वावधान में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा. धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में किसानों ने नरौरा-बेलौन के मध्य एनएच पर स्थित टोल प्लाजा पर ढाई घंटे तक प्रदर्शन कर टोल के बैरियर हटाकर लगभग दर्जनों वाहनों को फ्री निकलवाया। इस दौरान काले कानून की अर्थी निकालने की जिद कर रहे किसान नेताओं की प्रशासनिक अधिकारियों से हल्की झड़प भी हुई। इस दौरान किसानों की मांगों से संबंधित प्रधानमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम मोनिका सिंह को सौंपा गया। प्रदर्शन में ठा. जगत सिंंह, संजय शर्मा, इरफान खान, विनोद चौहान, मोहम्मद अली आदि मौजूद रहे।
नरौरा में एडीएम रविंद्र कुमार व एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव भी टोल प्लाजा पर पहुंचे। लेकिन तब तक किसान एसडीएम को अपना ज्ञापन सौंप चुके थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें