रालोद कार्यकर्ताओं ने मनाया जयंत चौधरी का जन्मदिन
बुलंदशहर। रालोद जिला कार्यालय पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी का जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान सभी पदाधिकारियों ने जयंत की लंबी आयु के लिए प्रार्थना की और केक भी काटा।
शुक्रवार को राजेबाबू रोड स्थित रालोद कार्यालय पर जयंत चौधरी के जन्मदिन के अवसर पर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता चौधरी बिजेन्द्र सिंह ने व संचालन यूपी सिंह ने किया। बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व सांसद जयन्त चौधरी का जन्मदिन केक काटकर खुशी का इजहार किया गया। पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की लंबी आयु की कामना की। बैठक में रालोद के जिलाध्यक्ष आसिफ गाजी ने कहा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयन्त चौधरी के हाथ मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को संकल्प लेना होगा। वहीं, सभी कार्यकर्ताओं ने एक सुर में पार्टी के साथ जुटने का संकल्प लिया। इस मौके पर पूर्व विधायक दिलनवाज खान, अंजू मुस्कान, अतुल वाल्मीकि, विकास चौधरी, सुरेश चौधरी, उम्मेद अली, रामनरेश आदि उपस्थित रहे।