फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतिशबाजी से हवा में घुल सकती है जहरीली गैसें

विज्ञापन
विज्ञापन
आतिशबाजी से हवा में घुल सकती है जहरीली गैसें
विज्ञापन

बुलंदशहर। दिवाली पर आतिशबाजी से जहां आसमान रंग-बिरंगा और रोशनी से भर जाएगा। वहीं, आतिशबाजी से जहरीली गैसें भी हवा में घुल जाएगी। जो लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डाल सकती है। वहीं, तेज आवाज से दिल, दिमाग और कानों पर भी बुरा प्रभाव पड़ सकता है। पर्यावरणविदों ने लोगों से आतिशबाजी से परहेज करने की सलाह दी है, जिससे पर्यावरण को बिगड़ने से बचाया जा सके।
विज्ञापन

दिवाली पर खुशी मनाने के लिए बच्चे ही नहीं बल्कि बड़े भी आतिशबाजी करने में पीछे नहीं रहते। मगर, अधिकतर को यह नहीं मालूम होता जिस आतिशबाजी को हम चला रहे हैं उससे जहरीली गैस निकलती हैं जो हवा में घुल जाती है तथा कई तरह की बीमारियाें को दावत देती हैं। आतिशबाजी से कार्बन डाईआक्साइड तथा कार्बन मोनोआक्साईड आदि जहरीली गैस निकलती है। जो लोगों को कई प्रकार की बीमारियों की चपेट में ले लेती है और आतिशबाजी के धुंए के साथ तेज आवाज भी बीमार मरीजों के लिए हानिकारक होती है। पर्यावरण विद राजेंद्र पथिक ने बताया कि पूर्व में कम आवाज और रंग-बिरंगी फुलझड़ी छोड़ी जाती थी, लेकिन धीरे-धीरे तेज आवाज, धुआ और अधिक ऊंचाई तक जाने वाली आतिशबाजी छोड़ी जाने लगी है। जो लगातार प्रदूषण का कारण बनती जा रही है। लोगों को पर्यावरण बचाने के लिए आतिशबाजी से परहेज करने की जरुरत है। समाजसेवी संजय गोयल ने बताया कि पर्यावरण पहले से ही बिगड़ रहा है। दिवाली पर आतिशबाजी छोड़ने से आसमान में गत वर्ष की तरह स्मॉक की चादर छा सकती है। वहीं, युवा इस बार इको फ्रेंडली आतिशबाजी जलाने की रणनीति बना रहे है। कविश अग्रवाल, मनीष सिंघल और गौरव ने बताया कि इनसे कम आवाज होती है और धुआ भी कम निकलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें