फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में अनियमितताएं मिलने पर दो शिक्षिकाएं निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल में अनियमितताएं मिलने पर दो शिक्षिकाएं निलंबित
विज्ञापन

बुलंदशहर। गांव अल्लीपुर गिझौरी स्थित बेसिक शिक्षा विभाग के संविलियन स्कूल की दो शिक्षिकाओं को निलंबित कर दिया गया है। स्कूल में मिड डे मील के तहत बच्चों को दूध का वितरण न करने, बच्चों की संख्या कम मिलने और बाल अधिकार के हनन का आरोप है। बीएसए ने यह कार्रवाई निरीक्षण की रिपोर्ट मिलने पर की है।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अम्बरीष कुमार ने बताया कि विगत छह सितंबर को शिकायत मिली थी कि गांव अल्लीपुर गिझौरी स्थित संविलियन स्कूल में बच्चों को दूध का वितरण नहीं किया जा रहा है। बच्चे भी कम पहुंच रहे हैं। एमडीएम के तहत दूध के स्थान पर बच्चों को चावल वितरित किया गया। शिकायत मिलने पर विगत सात सितंबर कोे क्षेत्र के एबीएसए से स्कूल का निरीक्षण करवाया गया। निरीक्षण के दौरान बच्चों ने भी दूध का वितरण न होने की बात कहीं थी। साथ ही कम बच्चे पहुंचने की शिकायत भी सही पाई गई। जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि ग्राम प्रधान के साथ साठगांठ कर वित्तीय अनियमितता बरती जा रही है। विभागीय आदेशों का पालन नहीं हो रहा। साथ ही स्कूल में बाल अधिनियम का हनन करने का भी दोषी मानते हुए दो शिक्षिकाओं को बीएसए ने निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए हैं। निलंबित शिक्षिकाओं में प्रधान अध्यापक रीतू कुमारी और सहायक शिक्षिका सुनहेरा देवी शामिल हैं। साथ ही दोनों शिक्षिकाओं को बीआरसी बुलंदशहर से संबद्ध कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें