प्रदेश स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में छात्राओं का दबदबा
जहांगीराबाद। नगर के शिवकुमार अग्रवाल जनता इंटर कॉलेज में चल रही चार दिवसीय 65वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का तीसरे दिन आयोजन हुआ।
प्रतियोगिता के तीसरे दिन अंडर-17 वर्ष बालिका वर्ग में 32 किग्रा में खुशी धीमन सहारनपुर मंडल प्रथम, सिद्धी त्रिपाठी प्रयागराज मंडल द्वितीय, अंजली श्रीवास्तव लखनऊ तृतीय स्थान पर रही। 32-35 किग्रा वर्ग में जोया खान कानपुर प्रथम, यरिका अख्तर लखनऊ द्वितीय, निवोदिता सिंह बरेली मंडल तृतीय स्थान पर रही। 35-38 किग्रा में कशिश दूबे बरेली प्रथम, रजिया अल्वी अलीगढ़ द्वितीय, कीर्ति पटेल, गोरखपुर तृतीय स्थान पर रहे। 46-49 किग्रा में ज्योति पासवान गोरखपुर प्रथम, नमिता यादव लखनऊ द्वितीय, राखी यादव वाराणसी तृतीय रहे। 52-55 किग्रा में ऐसी पटेल प्रयागराज प्रथम, सुहानी सिंह गोरखपुर द्वितीय, सरस्वती कुशवाहा वाराणसी तृतीय स्थान पर रहे।
अंडर-14 वर्ष बालक वर्ग में 18-21 किग्रा भार वर्ग में संभव शर्मा आगरा प्रथम, 23-25 किग्रा में आदित्य गौतम लखनऊ प्रथम, जोगिंदर सिंह मेरठ द्वितीय, आदित्य गुप्ता गोरखपुर तृतीय स्थान पर रहे। 29-32 किग्रा में शिवजीत चौहान वाराणसी प्रथम, अरशद अली गोरखपुर द्वितीय, फैजल अहमद खान लखनऊ तृतीय रहे। 35-38 किग्रा में विशाल कश्यप कानपुर प्रथम, सुशांत चौबे वाराणसी द्वितीय, मोहित सोनकर प्रयागराज तृतीय रहे। 41 किग्रा भार वर्ग से अधिक वर्ग में हर्षित गुप्ता वाराणसी, नारायन मिश्रा मिर्जापुर मंडल द्वितीय एवं रोहित कुमार सहारनपुर मंडल तृतीय स्थान पर रहे। तीसरे दिन की प्रतियोगिता में कड़ी स्पर्धा रही। आयोजक कमेटी के अध्यक्ष प्रधानाचार्य सी पी अग्रवाल ने कहा कि प्रतियोगिता पूर्णत: पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई जा रही है। प्रतियोगिता पात्रता जांच समिति द्वारा समस्त खिलाड़ियों के पत्राजातों की गहन जांच की जा रही है। तीसरे दिन की प्रतियोगिता को सफल बनाने में कुलदीप पुंडीर, उमेश अग्रवाल, कैलाश पवांर, राकेश शुक्ला व एके गर्ग आदि का विशेष सहयोग रहा।
------- इनसेट------
प्रदेश स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में खेल रहे तीन फर्जी छात्रों को दबोचा
जहांगीराबाद। चार दिवसीय 65वीं प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालयीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के तीसरे दिन प्रतियोगिता की जांच समिति ने प्रतियोगिता में चल रहे फर्जीवाडा को पकड़ते हुए तीन खिलाड़ियों की पात्रता को निरस्त किया है। उक्त तीनों आरोपी छात्रों ने अपने पत्राजातों में हेराफेरी कर जन्मतिथि बदल ली थी। बदल गई जन्म तिथि से वह प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहे थे। गुरुवार को जांच समिति ने इनकी पात्रता निरस्त करते हुए पूरा प्रकरण विभागीय जांच हेतु संयुक्त शिक्षा निदेशक को भेजा हैं। इनमें दो खिलाड़ी गोरखपुर मंडल एवं एक खिलाड़ी वाराणसी मंडल से है।