फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिड डे मील में अब बच्चे खुद की उगाई सब्जी खाएंगे

Thu, 01 Aug 2019 11:42 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
amar ujala - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बुलंदशहर में परिषदीय स्कूलों के बच्चे अब मिड-डे-मील में खुद की उगाई सब्जियां खाएंगे। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने प्रत्येक स्कूल में किचन गार्डन बनाने के निर्देश दिए हैं। यहां छात्र मौसमी सब्जियां उगाएंगे।
विज्ञापन


परिषदीय स्कूलों में शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्र-छात्राओं को दोपहर के समय एमडीएम के तहत भोजन दिए जाने का प्रावधान है। इसके लिए शिक्षकों को बाजार से सब्जियां खरीदनी पड़ती हैं। इनमें केमिकल की आशंका बनी रहती है।

छात्रों की सेहत अच्छी रहे, इसके लिए विभाग ने स्कूल में किचन गार्डन बनाने के आदेश दिए हैं। किचन गार्डन में छात्र-छात्राएं मौसमी सब्जियां उगाएंगे। इस गार्डन में तैयार सब्जियों का मध्याह्न भोजन बनाने में प्रयोग किया जाएगा।
विज्ञापन


जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीष कुमार ने बताया कि इस पहल से पढ़ाई के साथ-साथ छात्र-छात्राओं में कृषि संबंधी ज्ञान भी बढ़ेगा। किचन गार्डन में छात्र लौकी, तोरई, मिर्ची, धनिया, पालक, गाजर आदि सब्जियां उगाएंगे।

आदेश मिलने पर स्कूलों में किचन गार्डन बनाने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। यहां यह भी बता दें कि जनपद में संचालित 2399 परिषदीय स्कूलों में अधिकतर स्कूल ऐसे हैं, जहां पर पर्याप्त जगह नहीं हैं। इन स्कूलों में व्यवस्था कैसे लागू की जाएगी, यह अभी स्पष्ट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें