फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर और रजवाहों पर बनेंगे 28 पुल, 10 लाख लोगों को मिलेगा फायदा

विज्ञापन
विज्ञापन
नहर और रजवाहों पर बनेंगे 28 पुल, 10 लाख लोगों को मिलेगा फायदा
विज्ञापन

बुलंदशहर। कस्बों, गांवों और शहरी क्षेत्र को आपस में जोड़ने के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा विभिन्न स्थानों पर 28 पुल का निर्माण कराया जाएगा। इसके साथ ही कुछ जर्जर पुलों की मरम्मत भी की जाएगी। इसके लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने करीब 37 करोड़ की लागत से पुलों का निर्माण और मरम्मत करने का प्रस्ताव भेजा है। माना जा रहा है कि बारिश के बाद इनके टेंडर जारी करते हुए कार्य शुरू किया जाएगा।
जिले के विभिन्न क्षेत्रों में नहरों और रजवाहों पर पुल न होने के कारण लोगों को सफर करने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। जनप्रतिनिधियों के द्वारा दिए गए प्रस्तावों के साथ ही लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने कुल 28 पुलों के निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार किया है। इन पुलों के निर्माण और मरम्मत के लिए 36.57 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसमें 1.5 करोड़ की लागत से ऊपरी गंग नहर अनूपशहर ब्रांच पर पुल बनने से बेलोन स्थित मां भवानी के दर्शन के लिए आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को फायदा होगा, साथ ही रामपुर, सिल्हरी, धारकपुर और बझेड़ा की 20 हजार से अधिक आबादी को भी फायदा पहुंचेगा। इनमें से अकबरपुर झोझा-बनबोई मार्ग स्थित काली नदी, सैंठा काली नदी पुल और सिकंदराबाद-बराल मार्ग पर पुल की मरम्मत का कार्य किया जाएगा। जबकि शेष 25 पुलों का नए सिरे से निर्माण कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

10 लाख लोगों को मिलेगा सीधा फायदा
विभिन्न क्षेत्रों में नहर, रजवाहों, नालों पर पुल का निर्माण किए जाने से 10 लाख से अधिक लोगों को सीधा फायदा होगा। नरौरा क्षेत्र में पुल का निर्माण होने से जहां बेलोन भवानी मंदिर पर पहुंचना आसान होगा तो वहीं, जहांगीराबाद-दौलतपुर मार्ग पर पुल का निर्माण से नरसेना, दौलतपुर और ऊंचागांव कस्बे के हजारों लोगों को इसका फायदा होगा। इन क्षेत्रों के लोगों द्वारा लंबे समय से जनप्रतिनिधियों से मांग की जा रही थी कि आवागमन को सुगम बनाने के लिए पुल का निर्माण कराया जाए।
विज्ञापन

क्षेत्र का नाम लाभाविंत एरिया
नीम नदी पर लघु सेतु पलाकसेर, डिबाई, धर्मपुर, गालिबपुर
रजपुरा-अंधेल मार्ग रजपुरा, अंधेल, हसनपुर जागीर, गौतमबुद्धनगर
छपरावत-कोटा-सनोटा छपरावत
हामिदपुर-सिकंदराबाद-कुचेसर गुलावठी, भटौना, कुर्ली, पीर बिबियानी, सनौटा
एनएच 91 से आढ़ा संपर्क मार्ग आढा, पचौता, सरायघासी
जाहिदपुर संपर्क मार्ग जाहिदपुर, बड़ौदा
सिकंदराबाद-बराल मार्ग पितोवास, बराल, मनोवास
सैंठा काली नदी पुल सैंठा, रसूलपुर
जहांगीराबाद-दौलतपुर मार्ग नरसेना, दौलतपुर, ऊंचागांव
लखावटी-पाली-खानपुर-बसी मार्ग भड़कऊ, गेसूपुर, बसी, बुगरासी
बुगरासी-बसी मार्ग बसी, रवानी कटीरी, सुलैला
अमरगढ़-गजरौला से सौंझनारानी-
औरंगाबाद-ताहरपुर थाना गांव, औरंगाबाद ताहरपुर, माली की मढैया, सिद्ध बाबा, अहार
अमरगढ़-थाना गजरौला वाया ऊंचागांव स्याना, बुगरासी, गजरौली, सिद्धबाबा, अवंतिका देवी, अनूपशहर
जहांगीराबाद-दौलतपुर से ऊंचागांव,
गेहूं गोदाम ऊंचागांव, थाना गजरौला, मवई, अहार
कोट
28 पुलों के निर्माण और मरम्मत के लिए 37 करोड़ रुपये के प्रस्ताव तैयार किए गए हैं। इन प्रस्तावों पर शासन की मुहर लगनी शेष है। शासन की स्वीकृति के बाद पुल निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी करते हुए आगे की कार्रवाई की जाएगी। - प्रताप सिंह, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें