फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वारदातों में बरामद और चोरी के वाहन चला रही एसओजी

विज्ञापन
विज्ञापन
वारदातों में बरामद और चोरी के वाहन चला रही एसओजी
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले के कई थाना क्षेत्रों में चोरी व वारदातों में बरामद बाइक और कार से एसओजी में शामिल पुलिसकर्मी चल रहे हैं। इनके पास बुलेट, स्पलेंडर से लेकर फार्च्यूनर तक है, जिसे यह चलाते हैं। पूरे दिन टीम के सदस्य चोरी और वारदातों में शामिल वाहनों पर घूमते दिखाई दे जाएंगे। अधिकारियों की पकड़ से बचने के लिए नंबर प्लेट हटवा दी गई है। बिना नंबर प्लेट के ही वाहनों को चलाया जा रहा है। वर्दी वाले होने के कारण इन्हें कोई रोकता-टोकता भी नहीं है। अकेले एसओजी के पास 10 से अधिक ऐसे वाहन हैं।
एसओजी की टीम पिछले कई वर्ष से चोरी और विभिन्न वारदातों से बरामद किए गए वाहनों को संचालित कर रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक वारदात में शामिल जो भी वाहन उन्हें अच्छा लगता है, उसको जीडी में दाखिल नहीं करते हैं। उसके स्थान पर दूसरे किसी वाहन को दर्शा दिया जाता है। संबंधित वाहन का नंबर प्लेट हटाकर या बदलकर चलाया जाता है। एक साल पूर्व दिल्ली में दबिश के दौरान एसओजी ने बुलेट बरामद की थी। जिले एक इंस्पेक्टर ने अपने प्रयोग में लिया। उनके स्थानांतरण होने के बाद दूसरे सदस्य इस बाइक अपने व्यक्तिगत इस्तेमाल में ले रहे हैं। इस बुलेट का दिल्ली में चोरी का मुकदमा भी दर्ज है। इसी तरह स्पलेंडर, स्विफ्ट, फार्च्यूनर कार भी बरामद हुई हैं। अभी तक इनको किसी भी वारदात से बरामद नहीं दिखाया गया है। वहीं, एसओजी टीम के पास एक फार्च्यूनर है। उसे भी प्रयोग में लिया जा रहा है। इसकी नंबर प्लेट बदली गई है, जिससे ऑनलाइन चेक करने पर भी नहीं पकड़ा जा सकता है।
विज्ञापन

राकेश ने दर्ज कराई है चोरी की रिपोर्ट
एसओजी कार्यालय में खड़ी लाल रंग की बुलेट बाइक 17 फरवरी 2019 को जे-3/207 जेजे कॉलोनी डब्ल्यूपुर दिल्ली से चोरी हुई थी। जिसकी एफआईआर राकेश कुमार शर्मा ने ई-पुलिस स्टेशन एमवी थेफ्ट में दिल्ली में दर्ज कराई थी।
बुलेट बाइक का बदल दिया स्थान
पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के संज्ञान में आने के बाद लाल रंग की बुलेट बाइक का स्थान ही बदल दिया गया है। शुक्रवार तक यह बाइक एसओजी कार्यालय में खड़ी थी। शनिवार में इस बाइक को खुर्जा कोतवाली में खड़ा करा दिया है।
28 बाइक बरामद कीं, 25 जीडी में चढ़ाईं
कोतवाली देहात की नई मंडी चौकी पुलिस ने एक गैंग पकड़ा था, जो चोरी की बाइकें ओएलएक्स पर डालकर बेचता था। उसमें बरामद हुई 28 बाइकों में से तीन बाइकों को एसओजी द्वारा रोक लिया था। उनको जीडी में नहीं चढ़ाया था। उन बाइकों को भी निजी इस्तेमाल किया जा रहा है। केवल जीडी में 25 बाइक ही चढ़ाई गईं।
10 दिन पहले बैंक के बाहर से चोरी हो गई चोरी की बाइक
एसओजी का कर्मचारी चोरी की बाइक चला रहा था। उस बाइक पर नंबर नहीं था। 10 दिन पहले कालाआम के पास स्थित एक बैंक में किसी कार्य से गया था। वहां बैंक के बाहर उसने बिना नंबर की अपनी बाइक खड़ी कर दी। कुछ समय बाद वह बैंक से बाहर आया तो उसकी बाइक वहां से गायब थी। उसने इस संबंध में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई। सीसीटीवी में एक युवक बाइक ले जाता हुआ कैद हुआ।
विज्ञापन

कोट
मामला संज्ञान में आने पर गंभीरता से जांच कराई गई है। फार्च्यूनर चोरी की नहीं है। एक बुलेट बाइक का दिल्ली में चोरी का मुकदमा दर्ज है। कौन कर्मचारी बिना नंबर प्लेट और चोरी की बाइक व अन्य वाहन चला रहे हैं, उनकी भी जांच कराई जा रही है। सभी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। - श्लोक कुमार, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें