फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन वर्षीय मासूम के साथ ताऊ ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन वर्षीय मासूम के साथ ताऊ ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन

अनूपशहर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में तीन वर्षीय मासूम के साथ उसके ताऊ ने दुष्कर्म किया। मासूम की मां ने आरोपी जेठ के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि उसने व पति ने जब विरोध किया तो आरोपी उनके साथ मारपीट करते हुए धमकी देकर भाग निकला।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने तहरीर देकर बताया कि रविवार को वह गेहूं काटने के लिए खेत पर गई हुई थी। उसकी तीन वर्षीय पुत्री घर पर अकेले थी। जब वह गेहूं काट कर घर पर वापस लौटी तो उसने देखा कि आरोपी जेठ बच्ची से दुष्कर्म कर रहा था। विरोध पर आरोपी ने अभद्रता करते हुए हाथापाई शुरू कर दी। इसी दौरान महिला का पति भी घर आ गया। उसने जब आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और अंजाम भुगतने की धमकी देकर भाग निकला। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। हालांकि, अभी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। बताया जा रहा है कि आरोपी नोएडा में रहता है और घर आया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। बच्ची के ताऊ पर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - उमेश कुमार पांडेय, सीओ अनूपशहर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें