फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने किया दूसरा विवाह, दोस्तों ने की दुष्कर्म की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
पति ने किया दूसरा विवाह, दोस्तों ने की दुष्कर्म की कोशिश
विज्ञापन

बुलंदशहर। औरंगाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का अपने पति से विवाद चल रहा है, मामला न्यायालय में विचाराधीन है। पीड़िता का आरोप है कि उसक पति ने उसे बिना तलाक दिए ही दूसरा विवाह कर लिया। साथ ही गत 11 फरवरी को आरोपी अपने दो साथियों के साथ उसके मायके आया और मारपीट की। साथ ही पति के दोस्तों ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म की कोशिश भी की।
विज्ञापन

औरंगाबाद के एक गांव निवासी महिला ने महिला ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसका विवाह 29 फरवरी 2012 को नई मंडी चौकी के एक गांव निवासी युवक के साथ हुआ था। शादी में दहेज की मांग पूरी न होने पर आरोपी ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया था। करीब सात वर्ष से वह अपने मायके में ही रह रही है। जबकि, यह मामला न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप है कि बीते दिनों उसके पति ने बिना तलाक दिए ही दूसरा विवाह कर लिया। गत 11 फरवरी को आरोपी पति अपने दो साथियों के साथ पीड़िता के मायके पहुंचा। जहां पीड़िता उस दौरान अकेली मौजूद थी। आरोप है कि तभी आरोपी पति ने उसके साथ अभद्रता की। साथ ही दूसरी पत्नी के बारे में भी जानकारी दी। विरोध करने पर आरोपी पति के साथियों ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। शोर शराबा होने पर आरोपी उसे हत्या की धमकी देकर भाग निकले। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी ने थाना औरंगाबाद पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें