फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित कार ने पैदल जा रहे दो मजदूरों को रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
अनियंत्रित कार ने पैदल जा रहे दो मजदूरों को रौंदा
विज्ञापन

छतारी। थाना क्षेत्र के मोहल्ला नारायणपुर में हाईवे पर पैदल जा रहे दो मजदूर युवकों को तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने रौंद दिया। हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई। जबकि, कार सड़क दुर्घटना के बाद सड़क किनारे खाई में जा गिरी। जिसमें कार सवार गंभीर रुप से घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है। बताया गया कि कार सवार मेंहदीपुर बालाजी से दर्शन कर वापस मुरादाबाद लौट रहे थे।
डिबाई के गांव दानगढ़ निवासी बाबूलाल ने बताया कि सोमवार को उनका पुत्र सनी और उसका साथी धर्मवीर निवासी बरौठा, जनपद अलीगढ़ छतारी में मजदूरी करने गए थे। जहां से वह पैदल ही हाईवे किनारे कहीं जाने के लिए निकले थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जब वह दोनों हाईवे पर मोहल्ला नारायणपुर के निकट पहुंचे तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने दोनों मजदूरों को टक्कर मार दी। जिसमें दोनों मजदूर युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। जबकि, कार सड़क किनारे खाई में जा गिरी और कार सवार भी गंभीर रुप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों व राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने मजदूर युवक सनी और धर्मवीर को मृत घोषित कर दिया। जबकि, कार सवार मुरादाबाद निवासी चार लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

तीन साल से आलू के गोदाम में कर रहे थे मजदूरी
डिबाई निवासी मृतक सनी के भाई दीपक ने बताया कि सनी पिछले तीन साल से आलू के गोदाम पर मजदूरी कर रहा था। वह नारायणपुर से घर तक पैदल ही आना-जाना करते थे। रात के वक्त अक्सर समय से ही गोदाम से निकल जाते थे, लेकिन रविवार को घर नहीं पहुंचने पर सभी परिजन चिंतित हो गए थे। थोड़े समय बाद जानकारी मिली कि सड़क हादसे में वह घायल हो गया है।
अंधेरी सड़क बनीं हादसे का कारण
स्थानीय लोगों का कहना है कि मार्ग पर स्ट्रीट लाइट की कोई व्यवस्था नहीं है। रात के वक्त यहां अक्सर अंधेरा पसर जाता है। कई बार पहले भी सड़क पर हादसे हो चुके हैं। इसके बावजूद ग्राम पंचायत की ओर से पथ प्रकाश की कोई व्यवस्था नहीं की गई है।
विज्ञापन

कोट
मामले में तहरीर मिल गई है, जिसके आधार पर कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। अभी कार सवारों और चालक का उपचार चल रहा है। उपचार के बाद अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी। - वंदना शर्मा, सीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें