फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मायावती बोलीं, सरकार बनी तो सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय की नीति पर होगा कार्य, गरीबों को रखा जाएगा आगे

Mon, 22 Apr 2024 04:34 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि भाजपा सरकार जुमलेबाजी करती है और जनता अब भाजपा सरकार के जुमले को समझ चुकी है। मायावती ने कहा कि यदि बसपा की सरकार बनती है तो सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय की नीति पर का किया जाएगा। 
 
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती ने चुनावी जनसभा को संबोधित किया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बसपा सुप्रीमो मायावती ने बुलंदशहर और गौमतबुद्धनगर लोकसभा के लिए सिकंदराबाद में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बसपा कहने में कम और काम में अधिक विश्वास रखती है। पूर्व में जब प्रदेश में बसपा की सरकारें रहीं हैं तो बिना कहे लोगों के लिए रिकॉर्ड विकास कार्य कराए गए। जबकि कांग्रेस, भाजपा और गठबंधन ने हमेशा वादे किए हैं, लेकिन काम करके नहीं दिखाया है। 

विज्ञापन


मायावती ने कहा कि गरीब, किसान, दलित, मजदूरों के लिए काम करने के बजाए उन्हें और गरीब बनाने के लिए भाजपा सरकार काम कर रही है। इसके चलते अब लोग भाजपा सरकार के जुमले को समझ चुके हैं। कहा कि यदि देश में उनकी सरकार बनती है तो सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की नीति पर काम करते हुए गरीबों को आगे बढ़ाया जाएगा। 

भाजपा सरकार के फ्री राशन पर चुटकी लेते हुए कहा कि गरीबों को थोड़ा सा सामान देकर सरकार ढोल पीट रही है, जबकि बसपा ने हर हाथ को काम देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया था। प्रदेश में सरकार के पास कोई नई योजनाएं नहीं हैं, जेवर एयरपोर्ट समेत अन्य योजनाएं बसपा सरकार की ही देन हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें