फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोनों समुदाय बोले, बना रहेगा भाईचारा

Sun, 07 May 2017 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
विज्ञापन
police - फोटो : police
विज्ञापन

विज्ञापन
युवती को अगवा किए जाने और बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या के मामले के बाद उभरे तनाव को खत्म करने के लिए दोनों समुदाय के लोग आगे आए हैं। लोगों का कहना है कि दोनों घटनाएं निंदनीय हैं। अब गंगा-जमुनी तहजीब को जिंदा रखने के लिए वह हर संभव प्रयास करेंगे।

सोही गांव निवासी पप्पू खां ने बताया कि बुजुर्ग की हत्या के बाद उन्हें डर था कि कहीं माहौल और न बिगड़ जाए। वह ही नहीं बिरादरी के सभी लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे थे। मगर पुलिस प्रशासन मुस्तैदी और गांव के लोगों के बीच के प्रेम और भाईचारे की भावना के चलते अब खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन


गांव के असगर बताते हैं कि पुलिस और प्रशासन की कार्यशैली के चलते शांति व्याप्त है। अब गांव और आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल नहीं है। वहीं, गांव प्रधान के पति अरुण प्रताप सिंह का कहना है कि पिछले कई सालों से गांव में हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोग एक साथ रहते चले आ रहे हैं।
विज्ञापन


यह भाईचारा हमेशा बना रहेगा। जो घटनाएं हुई हैं उनके पीछे कुछ लोगों की गलती है। इसकी सजा पूरे समाज को नहीं भुगतने दी जा सकी। पहासू कस्बे के बीजेपी नगर अध्यक्ष मनोज गर्ग ने कहा कि यहां हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोग एक दूसरे की भावनाओं समझें।

अराजक तत्वों के बहकावें में आकर ऐसा कोई कदम न उठाएं जिससे क्षेत्र का माहौल खराब हो।
कॉल डिटेल्स से होगी बुजुर्ग के सभी हत्यारों की गिरफ्तारी

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें