फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: सुबह दौड़ लगाने निकले युवक का पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव

विज्ञापन
डिबाई। गांव भीमपुर निवासी मृतक रोहित उर्फ राहुल का फाइल फोटो मृतक के आवास पर विलाप करती महिलाए
विज्ञापन
डिबाई (बुलंदशहर)। थाना क्षेत्र के इंदौरखेड़ा जंगल में बुधवार सुबह एक युवक का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। शव की पहचान दौलतपुर चौकी क्षेत्र के भीमपुर निवासी 22 वर्षीय रोहित के रूप में हुई है। परिजनों ने एक युवती से प्रेम प्रसंग के चलते हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

युवक अपनी शर्ट के सहारे फंदे से लटका मिला था। रोहित, किसान राजू सिंह का पुत्र था, जो बीएससी की पढ़ाई पूरी कर सेना भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहा था। वह मंगलवार रात 9 बजे खाना खाकर कोचिंग गया था। बुधवार सुबह करीब 5 बजे वह रोजाना की तरह दौड़ लगाने निकला था।
सुबह करीब सात बजे एक दूधिया ने जंगल में शव देखा और परिजनों को सूचना दी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि रोहित का गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। करीब एक माह पूर्व गांव के कुछ युवकों ने उसकी पिटाई भी की थी। यह मामला दौलतपुर चौकी तक पहुंचा था, लेकिन पुलिस ने तब ठोस कार्रवाई नहीं की।
एसपी देहात अंतरिक्ष जैन और सीओ मधुप सिंह ने प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या बताया है। रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें