फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अहमदगढ़ (बुलंदशहर)। थाना पुलिस ने क्षेत्र के गांव जगदीशपुर में हुई जानलेवा मारपीट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश शाबिर को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई थी, जिसके बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसका चालान कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है।
एसपी देहात अंतरिक्ष जैन ने बताया कि 27 जुलाई 2026 को जगदीशपुर गांव में मारपीट की वारदात हुई थी। हमले में गंभीर रूप से घायल पीड़ित ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। पुलिस ने मामले में तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना में शामिल एक अन्य आरोपी को पूर्व में ही जेल भेजा जा चुका है, जबकि शाबिर पुलिस को चकमा देकर फरार था। पकड़ा गया आरोपी शाबिर मूल रूप से विवेक विहार, झिलमिल कॉलोनी दिल्ली का निवासी है। वर्तमान में उसका हाल पता शहीद नगर गाजियाबाद है। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें