फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ताओं ने शुरू की भूख हड़ताल

विज्ञापन
खुर्जा बिजली घर नंबर चार पर विभिन्न समस्याओं को लेकर धरने पर बैठे भाकियू चढूनी के कार्यकर्ता -
विज्ञापन
खुर्जा। बिजली घर नंबर-4 पर धरने पर बैठे भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार से भूख हड़ताल शुरू कर दी है। उन्होंने ऊर्जा निगम पर सुनवाई नहीं करने और किसानों को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। मामले में किसानों ने निगम के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष सूबे सिंह डागर ने बताया कि पिछले तीन दिन से किसान और भाकियू कार्यकर्ता अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं। पिछले माह भी निगम के अधिकारियों ने झूठा आश्वासन देकर धरना समाप्त कर दिया। इस बाद सभी किसान फिर से धरने पर बैठे हैं, तो उन्होंने कार्यालय आना भी छोड़ दिया। ऐसे में पीड़ित उपभोक्ता अब शिकायत लेकर कहां जाएंगे। इसलिए अब मजबूरी में सभी पीड़ित भूख हड़ताल करने को मजबूर हैं। जब तक मांग पूरी नहीं होती और समस्याओं का निस्तारण नहीं होगा, तब तक हड़ताल जारी रखने की चेतावनी दी। इस दौरान राजेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, प्रदीप चौधरी, पवन कुमार, रिजवान चौधरी, अशोक कुमार, अजय वर्मा, वैधपाल, जितेंद्र सिंह, रविंद्र पाल सिंह, सुदेश प्रधान, राशिद मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें