फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: गन्ने के भुगतान में देरी पर फूटा भाकियू कार्यकर्ताओं का गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
बुलंदशहर। किसानों को गन्ने के बकाया भुगतान में देरी को लेकर भाकियू अराजनीतिक के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया। नगर के कालाआम चौराहे पर प्रदर्शन करते हुए कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर किसानों के बकाया भुगतान की मांग की।
विज्ञापन


सोमवार को भाकियू अराजनीतिक के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मांगेराम त्यागी के नेतृत्व में किसानों ने प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि सरकार के निर्देशों के बाद भी किसानों को समय पर गन्ने का भुगतान नहीं किया जा रहा है। मिल प्रबंधन किसानों के साथ धोखा कर रहा है, लेकिन सरकार उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए तैयार नहीं है। भुगतान न होने से किसान आर्थिक संकट से जूझ रहा है और उस पर बिजली के बिल और अन्य बकाया को लेकर नोटिस जारी किए जा रहे हैं। मांग की कि जल्द से जल्द गन्ना समर्थन मूल्य बढ़ाने के साथ किसानों के बकाया का भुगतान कराया जाए, ताकि किसान अपनी उधारी चुका सके और आर्थिक संकट से भी परेशान न हो। संगठन के जिलाध्यक्ष पिंकी खालौर ने कहा कि किसानों के हक की लड़ाई लगातार जारी रहेगी। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि सरकार ने उनकी मांगों पर विचार नहीं किया तो जल्द ही इस संबंध में बड़ा आंदोलन होगा। मौके पर अमित, सोनू, अंकुर, प्रभात मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें