फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: किसानों की मौत के विरोध में भाकियू ने निकाला कैंडल मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुलंदशहर। संयुक्त किसान मोर्चा एवं भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय आह्वान पर किसानों की मौत के विरोध में विभिन्न गांवों में कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान मृतक किसानों को श्रद्धांजलि देते हुए उनकी आत्मिक शांति के लिए प्रभु से प्रार्थना की गई।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष चौधरी अरब सिंह ने बताया कि विभिन्न मांगों के समर्थन में चल रहे आंदोलन में किसानों की हुई मौत को लेकर जिलेभर में विभिन्न इकाईयों द्वारा गांवों में शुक्रवार की देर रात कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान मृतक किसानों को भावभीनी श्रद्धांजलि भी दी गई। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने किसानों की मांगों को जल्द नहीं माना तो 26 फरवरी को सभी नेशनल हाईवे बंद कर गाजीपुर बार्डर तक जाम लगाया जाएगा। किसान भी गाजीपुर बार्डर को कूच करेंगे और यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक किसानों की मांगें पूरी नहीं हो जाती हैं। इस दौरान बिशन सिंह, लोकेंद्र प्रधान, कुंवरपाल प्रधान, लीलू प्रधान, पिंटू प्रमुख, आलोक चौधरी, दयाचंद त्यागी बाबा, गजेंद्र सिंह आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें