फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

Thu, 18 Aug 2016 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /खुर्जा/गुलावठी
विज्ञापन
तिरंगा यात्रा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को खुर्जा और गुलावठी में 70 मीटर तिरंगा के साथ यात्रा निकाली। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और देशभक्ति के नारे लगाए।  गुलावठी में तिरंगा यात्रा रामलीला मैदान से शुरू होकर सैदपुर रोड, बिजलीघर, पुराना बाजार, मोहल्ला भीमनगर, जीटी रोड से होकर गुजरी।
विज्ञापन


यात्रा में भाजपा किसान मोर्चा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह खटाना, विधायक पति देवेंद्र सोलंकी, बिजेंद्र प्रताप सिंह, रमेश चंद जैन, अनिल सिंहल, अशोक कंसल, संजीव तेवतिया बिट्टू आदि मौजूद रहे। खुर्जा में बुधवार सुबह करीब 11 बजे नगर के दाताराम चौक पर कार्यकर्ता एकत्रित हुए।

इसके बाद 70 मीटर विशाल तिरंगे के साथ यात्रा का शुभारंभ किया गया। भारत माता की जयघोष करते हुए भाजपा कार्यकर्ता दाताराम चौक से ककराला, कबाड़ी बाजार, गांधी रोड, जेवर अड्डा, कचहरी रोड होते हुए अंबेडकर पार्क पहुंचे। जहां पर रैली का समापन किया गया।
विज्ञापन


भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा युवाओं को अपनी विरासत शहीदों की कुर्बानियों से जोड़ने के लिए शुरू की गई है। इस दौरान नगर अध्यक्ष हरजीत सिंह टीटू, महामंत्री अजय शर्मा, पूर्व चेयरमैन राजीव बंसल, हरिओम मीणा, संजीव बंसल, सामर्थ्य शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें