फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थानों पर बैठे भाजपाई, सरकार को घेरा

Wed, 13 Jul 2016 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
अगौता थानाध्यक्ष को ज्ञापन देते भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता। - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था का आरोप लगा भाजपाइयों ने विभिन्न स्थानों पर  थानों का घेराव किया। भाजपाइयों ने प्रदेश सरकार की बर्खास्तगी की मांग को लेकर थानाध्यक्षों को ज्ञापन सौंपा। बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय पर नगर कोतवाली का घेराव कर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन


भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग को लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसओ अगौता को सौंपा। पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह सिरोही की अगुवाई में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता बुधवार दोपहर 12 बजे अगौता थाने पर पहुंचे और धरने पर बैठ गए।

पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह सिरोही ने कहा कि यूपी में कानून व्यवस्था पूरी तरह से भंग हो चुकी है। पुलिस के संरक्षण में गौ हत्या हो रही है। सपा के नेता जमीन और खनन में संलिप्त हैं। वाहन चेकिंग के नाम पर पुलिस अवैध वसूली कर रही है।
विज्ञापन


बाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एसओ अगौता प्रभात वर्मा को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में पूर्व जिलाध्यक्ष डीके शर्मा, आनंद चौधरी, राजकुमार बाल्मीकि, राजेश सिरोही, संजीव चौधरी, हरेंद्र तेवतिया, लेखराज सिंह, अशोक चौहान, धर्मसिंह प्रधान आदि मौजूद रहे।

खुर्जा में भी कार्यकर्ताओं ने  राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसओ मनोज कुमार को सौंपा। इस मौके पर मीनाक्षी सिंह, दिनेश चौधरी, संजय शर्मा, सांसद प्रतिनिधि सत्यप्रकाश सिंह, प्रेमप्रकाश अरोरा, रामअवतार राघव, श्यामलाल जाटव, वीपी मलिक, राजू रावत, संग्राम सिंह मौजूद रहे।

बीबीनगर से डॉ. अनिता लोधी राजपूत, देवेंद्र सिंह लोधी, उमेश रूड़कीवाल, नीरज चौधरी, नीरज फौगाट, राजकुमार शर्मा, सतेंद्र चौधरी, कमलकांत कौशिक आदि रहे।  जहांगीराबाद से उमराव सिंह, किशनपाल लोधी, कृपाल सिंह, मनोज शास्त्री, ज्ञानेश लोधी आदि रहे।

नरौरा से भाजपा नगर अध्यक्ष विजय शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बुधवार को प्रदेश में लचर कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश के राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन थाना प्रभारी को सौंपा। नगर अध्यक्ष विजय कुमार शर्मा के नेतृत्व में बीबी सिंह, विक्रम राजा गुप्ता, परमानंद  महेश अग्रवाल रहे।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें