फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: बाइक सवार बदमाशों ने युवक से नकदी और मोबाइल लूटा

विज्ञापन
लूट पीड़ित परविंदर।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

औरंगाबाद। थाना क्षेत्र के लोक किसान इंटर कॉलेज इलना के पास बृहस्पतिवार देर रात बाइक सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर युवक से छह हजार की नकदी और मोबाइल लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने उसकी पिटाई कर दी। इस दौरान मौके से गुजर रहे युवक ने मामला जानना चाहा तो बदमाशों ने तमंचे की बट से उसके सिर पर प्रहार कर उसे घायल कर दिया और हत्या की धमकी देकर भाग निकले।
विज्ञापन

जहांगीराबाद के मोहल्ला छेपियान निवासी परविंदर सिंह अपने पड़ोसी जितेंद्र की बाइक लेकर पत्नी को छोड़ने के लिए गांव सेहल स्थित अपनी ससुराल गया था। देर रात लौटते समय औरंगाबाद-जहांगीराबाद मार्ग स्थित लोक किसान इंटर कालेज के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने बाइक को ओवरटेक करके रोक लिया और तमंचे के बल पर आतंकित करते हुए युवक से छह हजार की नकदी, मोबाइल छीन लिया। पीड़ित ने लूटपाट का विरोध किया तो बदमाशों ने उसे बेरहमी से पीट दिया। इस दौरान गांव आ रहे ईलना निवासी प्रमोद समेत अन्य युवकों ने बदमाशों से हाथापाई कर पीड़ित की बाइक को छुड़ा लिया। इससे गुस्साए एक बदमाश ने प्रमोद के सिर में तमंचा की बट से हमला कर उसे घायल कर दिया और तमंचा लहराते हुए मौके से भाग गए। ग्रामीणों ने लूट की सूचना थाना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश में देर रात तक जंगलों में कांबिंग की लेकिन, बदमाशों का कोई सुराग नहीं चल सका। पीड़ित ने शुक्रवार सुबह थाना औरंगाबाद में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है। एसपी सिटी सुरेंद्रनाथ तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें