फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bulandshahar News: कार की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छतारी। थाना क्षेत्र में गांव दीवलाखेड़ा के पास शुक्रवार रात को तेज रफ्तार कार ने सामने से बाइक सवार किसान को टक्कर मार दी। इसमें किसान की मौत हो गई। वहीं, आरोपी चालक कार लेकर फरार हो गया। किसान की मौत के बाद गांव में मातम पसरा है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जनपद अलीगढ़ के आलमपुर निवासी साहब सिंह (55) खेती कर परिवार का पालन पोषण करते थे। शुक्रवार को वह किसी काम से बाइक पर सवार होकर छतारी आए थे। देर शाम को पंड्रावल दोराहे से वापस अपने घर लौट रहे थे। जब वह दीवलाखेड़ा गांव के पास पहुंचे। तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायल बाइक सवार को दानपुर सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उनको अलीगढ़ मेडिकल के रेफर कर दिया गया। शनिवार सुबह साहब सिंह ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें